Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गहलोत सरकार ने की मेडिकल छात्रों की ट्यूशन फीस माफ करने की तैयारी
    Breaking News Headlines

    गहलोत सरकार ने की मेडिकल छात्रों की ट्यूशन फीस माफ करने की तैयारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जयपुर. चुनाव को देखते हुए राजस्‍थान की अशोक गहलोत सरकार ने अभी से दांव चलना शुरू कर दिया है. राजस्‍थान चिकित्‍सा शिक्षा विभाग सरकारी मेडिकल कॉलेज के छात्रों को बड़ी रहात देने की तैयारी कर रहा है. चिकित्‍सा शिक्षा विभाग ने मेडिकल छात्रों की ट्यूशन फीस माफ करने का प्रस्‍ताव कैबिनेट के पास भेजा है. कैबिनेट की स्‍वीकृति मिलते ही इसे लागू किया जा सकता है. हालांकि, यह रियायत सिर्फ अत्‍यंत पिछड़ा वर्ग और अन्‍य पिछड़ा वर्ग (OBC) श्रेणी से आने वाले नॉन क्रीमी लेयर छात्रों को ही दी जाएगी.

     

     

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ट्यूशन फीस माफी की सुविधा सरकारी मेडिकल कॉलेज के छात्रों को ही मिलेगी. इससे एमबीसी और ओबीसी श्रेणी के नॉन क्रीमी लेयर छात्रों को काफी राहत मिलने की उम्‍मीद है. चिकित्‍सा शिक्षा विभाग ने इस बाबत एक कैबिनेट प्रस्‍ताव तैयार किया है. मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्‍ताव को अनुमोदन के लिए रखा जाएगा. विचार-विमर्श के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा. बता दें कि फिलहाल राजस्‍थान में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले ST, SC, EBC और महिलाओं की फीस माफ करने का प्रावधान लागू है.

     

     

     

    चुनावी साल में राज्य सरकार विशेष वर्ग के मेडिकल स्टूडेंट्स को राहत दे सकती है. सूत्रों के अनुसार, चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव बनाकर कैबिनेट में अनुमोदन के लिए भेजा है. प्रस्ताव के मुताबिक, एमबीसी और ओबीसी के नॉन क्रीमी लेयर स्टूडेंट्स की एमबीबीएस ट्यूशन फीस माफ करने की तैयारी है. हालांकि, यह प्रस्ताव सिर्फ सरकारी मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स के लिए है. इनके अलावा हॉस्टल मेंटेनेंस का भी अलग से चार्ज लिया जाता है. ट्यूशन फीस के अलावा सभी फीस में हर साल 5 फीसदी की बढोतरी होती है. ह़ॉस्टल, मेंटेनेंस चार्ज, बिजली चार्ज में भी हर साल 10 फीसदी की वृद्धि की जाती है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपानीपत में सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, खाना बनाते वक्त हुआ हादसा
    Next Article जमशेदपुर ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी मोहम्मद शहजाद पर हमला , एसएसपी से कार्रवाई की मांग

    Related Posts

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    August 8, 2026

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.