Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंडिगो की फ्लाइट में नशे में धुत्त बिहार के युवकों ने की एयर होस्टेस से छेड़छाड़ और कैप्टन से मारपीट
    Breaking News Headlines

    इंडिगो की फ्लाइट में नशे में धुत्त बिहार के युवकों ने की एयर होस्टेस से छेड़छाड़ और कैप्टन से मारपीट

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली. दिल्ली से बिहार की राजधानी पटना जा रही इंडिगो की फ्लाइट में रविवार की रात नशे में धुत्त युवकों द्वारा एयर होस्टेस के साथ छेडख़ानी की गई, वहीं इसका विरोध करने पर युवकों ने कैप्टन से भी मारपीट कर दी. बताया जा रहा है कि बिहार के तीन यात्रियों ने शराब के नशे में एयर होस्टेस के साथ छेड़छाड़ की, वहीं आरोप है कि इस दौरान उन्होंने हंगामा करते हुए फ्लाइट कैप्टन के साथ मारपीट भी कर दी.

    जानकारी के अनुसार तीनों युवक अपने आप को बिहार में सत्ताधारी पार्टी के एक राष्ट्रीय अध्यक्ष का करीबी बता रहे थे. तीनों

     

    आरोपी शराब पीकर इंडिगो की फ्लाइट 6ई-6383 में चढ़े थे. रात दस बजे दिल्ली से पटना पहुंचने के बाद दो को एयरपोर्ट के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया गया. सीआईएसएफ ने नितिन और रोहित को पकड़कर एयरपोर्ट थाने के हवाले कर दिया है, जबकि पिंटू नाम का एक युवक फरार हो गया है. आरोपियों का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट कराया गया, जिसमें उनके शराब पीने की पुष्टि हुई है. तीनों वैशाली के रहने वाले बताए जाते हैं.

     

    घटना के संबंध में इंडिगो के अधिकारियों ने पुलिस से लिखित शिकायत की है. उनसे एयरपोर्ट थाने की पुलिस पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि फ्लाइट दिल्ली से बिहार के लिए उड़ान भरी तो आरोपियों ने अचानक ही हंगामा करना शुरू कर दिया. हंगामे को देखते हुए एयर होस्टेस उन्हें समझाने गई. लेकिन आरोपी उसके साथ भी अभद्रता करने लगे. वहीं विमान के पायलट से भी मारपीट की. इसके बाद विमान के पायलट ने फोन कर संबंधित अधिकारियों को इसके बारे में सूचना दी.

     

    बताया जा रहा है कि घटना में शामिल फरार तीसरे व्यक्ति की पुलिस तलाश कर रही है. पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है. फ्लाइट में सफर कर रहे अन्य यात्रियों से भी बात की जाएगी. साथ ही इस संबंध में फ्लाइट के पायलट से जानकारी ली गई है. दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआईएमएफ ने खोली प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की पोल, दुनिया के सामने फिर शर्मिंदा हुआ पाकिस्तान
    Next Article सी पी समिति मध्य विद्यालय केबुल बस्ती का वनभोज डिमना में संपन्न

    Related Posts

    साकची सब्जी मंडी से महिला डॉक्टर का ढाई लाख का सोने का आभूषण गायब, पुलिस जांच में जुटी

    June 23, 2026

    निर्माणाधीन बिल्डिंग से चोरी हुए बिजली तार मामले का खुलासा, 65 किलो कॉपर तार बरामद, दो गिरफ्तार

    June 23, 2026

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची सब्जी मंडी से महिला डॉक्टर का ढाई लाख का सोने का आभूषण गायब, पुलिस जांच में जुटी

    निर्माणाधीन बिल्डिंग से चोरी हुए बिजली तार मामले का खुलासा, 65 किलो कॉपर तार बरामद, दो गिरफ्तार

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रघुवर दास बोले- विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत जमशेदपुर।

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद इस्तीफा दिया

    लखनऊ अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, जांच में जुटीं फॉरेंसिक टीम और एसआईटी

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.