Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री ने माँ छिन्नमस्तिका से राज्यवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म रांची राजनीति

    मुख्यमंत्री ने माँ छिन्नमस्तिका से राज्यवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सपरिवार रजरप्पा पहुंचे मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनके परिजनों ने शक्तिपीठ रजरप्पा स्थित माँ छिन्नमस्तिका मंदिर में माता रानी की विधिवत पूजा-अर्चना की

    मुख्यमंत्री ने माँ छिन्नमस्तिका से राज्यवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज सपरिवार शक्तिपीठ रजरप्पा स्थित माँ छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां अपने परिजनों के साथ माँ छिन्नमस्तिका की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के पिता पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन, माता श्रीमती रूपी सोरेन, धर्मपत्नी श्रीमती कल्पना सोरेन, विधायक श्रीमती सीता सोरेन सहित अन्य परिजनों ने भी माँ छिन्नमस्तिका की विधिवत आराधना की।

    मौके पर प्रेस-मीडिया के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि सिद्धपीठ रजरप्पा की पावन भूमि हमारे गृह जिला रामगढ़ में स्थित है।

    यह मेरा जन्मस्थली भी है। आज मैं यहां सपरिवार माँ छिन्नमस्तिका की चरणों में मत्था टेकने आया हूं। माता रानी की कृपा और आशीर्वाद सदैव हमारे परिवार पर रही है। नए वर्ष 2023 की शुरुआत हो चुकी है। मैं आज यहां माँ छिन्नमस्तिका से राज्य वासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, अमन-चैन और खुशहाली आए, इसकी प्रार्थना की है। मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी को नए साल की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

    मौके पर जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

    इस अवसर पर रामगढ़ उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रामगढ़ श्री पीयूष पांडेय, उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी श्री मोहम्मद जावेद हुसैन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलायंस क्लब भारत ने नव वर्ष के उपलक्ष में किया नववर्ष मिलन समारोह
    Next Article नोटबंदी पर SC का बड़ा फैसला, कहा पलटा नहीं जा सकता निर्णय

    Related Posts

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    August 7, 2026

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    August 7, 2026

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    डिवाइडर से टकराया टेंपो, छह महिला यात्री घायल

    तारकेश्वर धाम के लिए चाकुलिया के पानिबांका गाँव के शिव भक्तों की टोली रवाना

    केडो होते हुए खुखड़ाडीह तक एक किलोमीटर सड़क हुई जर्जर, बनी जानलेवा ,सुधि लेने वाला कोई नहीं, विधायक मंगल कालिंदी से ग्रामीणों ने उठाई सड़क निर्माण की मांग

    हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, PESB की प्रक्रिया पर शिकायत

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत दर्ज

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत

    डीके फाउंडेशन ऑफ फ्रीडम एंड जस्टिस ने जमीनी स्तर पर कार्य का ऐलान किया, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सम्मान अभियान शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.