Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हरियाणा: खेल मंत्री संदीप सिंह ने दिया इस्तीफा, महिला कोच ने लगाए थे छेडख़ानी के आरोप
    Breaking News Headlines खेल

    हरियाणा: खेल मंत्री संदीप सिंह ने दिया इस्तीफा, महिला कोच ने लगाए थे छेडख़ानी के आरोप

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    हरियाणा की मनोहर लाल सरकार में खेल मंत्री संदीप सिंह ने पद से इस्तीफा दे दिया है. संदीप सिंह पर एक जूनियर महिला कोच ने गंभीर आरोप लगाए थे. महिला कोच का कहना है कि मंत्री ने उसे अपनी कोठी पर बुलाया और छेड़छाड़ की.

     

    इस्तीफा देने से पहले संदीप सिंह ने कहा कि यह उनका खिलाफ साजिश है. उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है. संदीप सिंह का कहना है कि जब तक जांच पूरी नहीं होती, मैं नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे रहा हूं. पुलिस पहले ही एफआईआर दर्ज कर चुकी है. खेल मंत्री के खिलाफ दिनांक 31.12.2022 को धारा 354, 354ए, 354बी, 342, 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

     

    छेड़छाड़ के आरोपों पर संदीप सिंह की सफाई

    बकौल संदीप सिंह, मेरी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है. मुझे उम्मीद है कि मुझ पर लगाए गए झूठे आरोपों की गहन जांच होगी. जांच रिपोर्ट आने तक खेल विभाग की जिम्मेदारी सीएम को सौंपता हूं.

     

    महिला कोच का आरोप है कि संदीप सिंह ने पहले उसे एक जिम में देखा और फिर उससे इंस्टाग्राम पर संपर्क किया और बार-बार मिलने का आग्रह किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर मैसेज किया और कहा कि मेरा राष्ट्रीय खेल प्रमाण-पत्र लंबित है और इस संबंध में मिलना चाहते हैं. इसके बाद महिला कोच कुछ दस्तावेज लेकर मंत्री की कोठी पर मिलने के लिए तैयार हो गई. अब आरोप है कि उसी दौरान छेड़छाड़ की गई. इससे पहले एथलेटिक्स कोच ने कहा था कि वह हरियाणा के मुख्यमंत्री से मिलने का समय लेने की कोशिश करेंगी. उन्होंने कहा था, मैं हरियाणा और इस देश की बेटी हूं और मुझे उम्मीद है कि सरकार मुझे समय देगी और सुनेगी कि मैंने क्या झेला है और इन्साफ भी करेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनए साल पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की एनिमल का फर्स्ट लुक
    Next Article लद्दाख में एक दिन में तीन बार डोली धरती, 4.6 तीव्रता का आया भूकंप

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.