Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बद्रीनाथ, केदारनाथ धाम की सुरक्षा का जिम्मा अब ITBP के हवाले, इसलिए लिया गया यह फैसला
    Breaking News Headlines

    बद्रीनाथ, केदारनाथ धाम की सुरक्षा का जिम्मा अब ITBP के हवाले, इसलिए लिया गया यह फैसला

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 22, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. बर्फ से ढके केदारनाथ और बद्रीनाथ मंदिरों की निगरानी के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) को सर्दियों के दौरान तैनात किया गया है. बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बुधवार को यह जानकारी दी. श्री अजय ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से दोनों मंदिरों में आईटीबीपी के जवानों की तैनाती अहम थी. सर्दियों में भारी बर्फबारी के कारण बदरीनाथ और केदारनाथ के स्थाई निवासियों के निचले इलाकों में चले जाने से ऊंचाई पर स्थित ये मंदिर लगभग खाली हो जाते हैं.

     

     

    उन्होंने कहा कि केदारनाथ मंदिर की बाहरी दीवारों पर हाल ही में सोने की परत चढ़ाई गई है और इसकी सुरक्षा के लिए भी आईटीबीपी के जवानों की विशेष तौर पर तैनाती की गई है. अजय के अनुसार, इस साल अक्टूबर में केदारनाथ मंदिर के पट सर्दियों के मौसम के लिए बंद होने से पहले उसके जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का काम पूरा हो गया था. उन्होंने बताया कि बदरीनाथ मंदिर का भी मास्टर प्लान के तहत पुनर्विकास किया जा रहा है.

     

     

    अजय ने कहा, हाल ही में किये गये जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्यों के चलते केदारनाथ मंदिर अधिक संवेदनशील था, क्योंकि वहां कुछ वर्ष पहले चोरी की घटना हो चुकी है. बीकेटीसी अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने दोनों मंदिरों के इर्द-गिर्द सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के लिए मुख्य सचिव एस. एस. संधू को पत्र लिखा था. उन्होंने कहा कि आईटीबीपी जवानों की तैनाती का आग्रह गृह मंत्रालय के पास भेजा गया था, जिसने हाल ही में संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी.

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवर्ल्ड कप जीत के बाद सरकार का प्लान, अर्जेंटीना के नोट पर होगी मेसी की तस्वीर
    Next Article पंजाब में सीमा पार से तस्करी की कोशिश नाकाम, BSF ने लगातार दूसरा ड्रोन को मार गिराया

    Related Posts

    शंखनाद,डमरू व मंजीरा की ध्वनि की गूँज के साथ 1000 कांवरिया सुल्तानगंज रवाना ।

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    August 9, 2026

    विजया गार्डन में धूमधाम से मना सावन महोत्सव, ‘मिसेज सावन क्वीन 2026’ बनी आकर्षण का केंद्र

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शंखनाद,डमरू व मंजीरा की ध्वनि की गूँज के साथ 1000 कांवरिया सुल्तानगंज रवाना ।

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    विजया गार्डन में धूमधाम से मना सावन महोत्सव, ‘मिसेज सावन क्वीन 2026’ बनी आकर्षण का केंद्र

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की आम बैठक संपन्न, केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर सम्मानित

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर विद्यार्थी सम्मानित

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका में आदिवासी एकता की मिसाल: विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, आदिवासी समाज की पहचान पर बोले संजीव सरदार

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका में दिखी आदिवासी एकता की मिसाल, विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.