Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर की सुर्खियां
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर की सुर्खियां

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 21, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ठेकेदार सुनील पांडे के परिवार के लोग जिला मुख्यालय पहुंच बीच सड़क पर धरने पर बैठा

    प्राचार्य के खिलाफ एक दिवसीय धरना

    गोपेश्वर लाल दास की जयंती पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की ओर से मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन

    काशीडीह हाई स्कूल में मिडिल सेक्शन के द्वारा क्रिसमस सेलिब्रेशन का आयोजन

     

    ठेकेदार सुनील पांडे के परिवार के लोग जिला मुख्यालय पहुंच बीच सड़क पर धरने पर बैठा

     

    जमशेदपुर के उलीडीह निवासी ठेकेदार सुनील पांडे लापता हैं. परिजनों ने हर संभावित दरवाजे पर फरियाद लगाया मगर इंसाफ नहीं मिलता देख उनके सब्र का बांध टूट गया. बुधवार को परिवार के लोग जिला मुख्यालय पहुंच बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए. परिजनों ने बताया की मंत्री बन्ना गुप्ता से लेकर तमाम आला अधिकारियों तक फरियाद लगाई मगर सुनील पांडे का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. ठेकेदार की बेटी ने बताया कि परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य उनके पिता ही थे. उन्हें ढूंढने के लिए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, उनके भाई गुड्डू गुप्ता, जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय, उलीडीह थाना, जमशेदपुर एसएसपी, डीआईजी हर जगह फरियाद लगाई मगर किसी ने उनकी नहीं सुनी, जिससे पूरा परिवार दहशत के साए में जी रहा है.

     

    प्राचार्य के खिलाफ एक दिवसीय धरना

     

    जमशेदपुर के को- ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ कोल्हान विश्वविद्यालय छात्र संघ ने कॉलेज परिसर में एकदिवसीय धरना- प्रदर्शन करते हुए प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाया है. छात्रों ने प्राचार्य पर मनमानी करने और कॉलेज के छात्रों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है. छात्र नेता वीरेंद्र कुमार ने बताया कि प्राचार्य के अड़ियल रवैये के कारण कॉलेज का शैक्षणिक माहौल खराब हो रहा है. उन्होंने बताया कि प्राचार्य गलत तरीके से कैंटीन का टेंडर निकालकर फंड का दुरुपयोग करा रहे हैं. जुस्को के साथ विवादित जमीन पर पौधरोपण कार्यक्रम में शिरकत कर छात्रों की भावना से खिलवाड़ कर रहे हैं. यहां तक कि कॉलेज में परीक्षा के दौरान अश्लील भोजपुरी फिल्म की शूटिंग करने की अनुमति दे दिया और उसमें किरदार भी निभाया. छात्रों के आंदोलन को पूर्व छात्र संघ के सीनेट का भी समर्थन मिला और इसकी शिकायत राज्यपाल से करने का उन्होंने भरोसा दिलाया.

    गोपेश्वर लाल दास की जयंती पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की ओर से मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन

     

    मजदूर नेता गोपेश्वर लाल दास की आज 101 वी जयंती है. उनके जयंती के मौके पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की ओर से मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. जिसमें टाटा मोटर्स के अलावा शहर के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. इस संबंध में जानकारी देते हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने बताया कि रक्तदान से बड़ा दूसरा कोई दान नहीं है. इसी सोच के साथ टाटा मोटर्स परिवार मानव सेवा में जुटा है. उसी सोच को आगे बढ़ाते हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है. पिछले साल आयोजित शिविर में 1562 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ था, जिसे मानव सेवा में लगाया गया. इसी तरह इस शिविर के माध्यम से प्राप्त रक्त को भी मानव सेवा में लगाया जाएगा. इस मौके पर टाटा मोटर्स प्रबंधन के आला अधिकारियों के साथ तमाम कमेटी मेंबर भी मौजूद रहे.

    काशीडीह हाई स्कूल में मिडिल सेक्शन के द्वारा क्रिसमस सेलिब्रेशन का आयोजन

     

    जमशेदपुर के काशीडीह हाई स्कूल में मिडिल सेक्शन के द्वारा क्रिसमस सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया जहां छोटे-छोटे बच्चो ने गीत संगीत के माध्यम से प्रभु यीशु का संदेश दिया।
    वैसे तो 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया जाता है जिसे हम बड़ा दिन के रूप में भी मनाते हैं पर काशीडीह हाई स्कूल के वर्किंग डे का अंतिम दिन 21 दिसंबर होने की वजह से 25 दिसंबर के बजाय 21 दिसंबर को स्कूल में क्रिसमस सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया,जहाँ इस कार्यक्रम में स्कूली छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गीत संगीत के माध्यम से प्रभु यीशु के बताए रास्ते पर चलने का प्रण लिया गया वहीं छात्र छात्राओं ने अनेकता में एकता का संदेश भी दिया जानकारी देते हुए स्कूल की प्राइमरी सेक्शन के कोऑर्डिनेटर रीता मिश्रा ने बताया कि इस दौरान प्रेरणादायक कई नृत्य संगीत छात्र छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत किया गया है जिसमें स्कूली छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलक्ष्य सेवा. संकल्प सेवा.उद्देश्य सेवा:पवन
    Next Article भूमिज समुदाय ने कुड़मी नेताओं के खिलाफ खोला मोर्चा

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.