Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ऑस्ट्रेलिया ने 5वें टी20 मुकाबले में भारत को 54 रन से हराकर किया सीरीज पर 4-1 से कब्जा
    Breaking News Headlines खेल

    ऑस्ट्रेलिया ने 5वें टी20 मुकाबले में भारत को 54 रन से हराकर किया सीरीज पर 4-1 से कब्जा

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ग्राहम के हैट्रिक विकेट के दम पर ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने भारत को पांचवें और आखिरी टी20 मैच में 54 रन से हरा दिया. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज पर 4-1 से कब्जा कर लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 196 रन की स्कोर खड़ा किया. फिर भारतीय टीम को 142 रन पर ऑल आउट कर दिया.

     

     

    हीथर ग्राहम टी20 क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाली अपने देश की दूसरी महिला क्रिकेटर बन गई हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिये टी20 क्रिकेट में पहली हैट्रिक लेने वाली महिला क्रिकेटर तेज गेंदबाज मेगान शट हैं जिन्होंने 2018 में यह कारनामा किया था. ग्राहम ने दो ओवर में आठ रन देकर चार विकेट लिये. उन्होंने 13वें ओवर की आखिरी दो गेंद पर देविका वैद्य और राधा यादव को आउट किया और आखिरी ओवर की पहली गेंद पर रेणुका सिंह का विकेट चटकाकर हैट्रिक पूरी की. इसी ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने दीप्ति शर्मा का विकेट लिया. दीप्ति ने भारत के लिये सर्वाधिक 53 रन बनाये और 34 गेंदें खेली.

     

     

    एशले गार्डनर और ग्रेस हैरिस के नाबाद अर्धशतकों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 196 रन बनाये. भारतीय पारी की शुरुआत आक्रामक रही जब स्मृति मंधाना (4) ने पहली ही गेंद पर चौका लगाया लेकिन दो गेंद बाद वह अपना विकेट गंवा बैठी. तीसरे नंबर पर आई हरलीन देयोल ने आक्रामक बल्लेबाजी की कोशिश की लेकिन रन आउट हो गई. शेफाली व

    र्मा भी 13 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठी. कप्तान हरमनप्रीत कौर के सस्ते में आउट होने तक मैच भारत के हाथ से निकल चुका था.

     

    भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआती विकेट जल्दी निकाले लेकिन उसके बाद उन्हें सफलता नहीं मिली. हैरिस और गार्डनर ने 62 गेंद में 129 रन की नाबाद साझेदारी करके ऑस्ट्रेलिया को शृंखला में उसके सर्वोच्च स्कोर तक पहुंचाया. गार्डनर ने 32 गेंद में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 66 रन बनाये जबकि हैरिस ने 35 गेंद में 64 रन बनाये जिसमें छह चौके और चार छक्के शामिल थे.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदुबई में अतरंगी कपड़े पहनना उर्फी जावेद को पड़ा भारी, पुलिस कर रही पूछताछ
    Next Article छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल का निर्देश, शासकीय भवनों के रंग-रोगन में करें गोबर पेंट का इस्तेमाल, नहीं तो होगी कार्रवाई

    Related Posts

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर सम्मानित

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर विद्यार्थी सम्मानित

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर सम्मानित

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर विद्यार्थी सम्मानित

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका में आदिवासी एकता की मिसाल: विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, आदिवासी समाज की पहचान पर बोले संजीव सरदार

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका में दिखी आदिवासी एकता की मिसाल, विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत

    विश्व आदिवासी दिवस पर जादूगोड़ा में सजा संस्कृति का रंग, पारंपरिक नृत्य से गूंजा सिद्धू-कान्हू मोड़

    विश्व आदिवासी दिवस पर जादूगोड़ा में सजा संस्कृति का रंग, पारंपरिक नृत्य से गूंजा सिद्धू-कान्हू मोड़

    विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में जुटे हजारों लोग, संस्कृति और अधिकारों की उठी आवाज

    जेपीएससी-एसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी, अन्नपूर्णा देवी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.