Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छपरा शराब कांड पर सीएम नीतीश का दो टूक बयान, कहा- शराब पीना बुरा, जो पियेगा वो मरेगा
    Breaking News Headlines बिहार

    छपरा शराब कांड पर सीएम नीतीश का दो टूक बयान, कहा- शराब पीना बुरा, जो पियेगा वो मरेगा

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पटना. छपरा में जहरीली शराब से मौत के मामले में सीएम नीतिश ने दो टूक बयान दिया है. उन्होंने कहा कि शराब बुरी चीज है. बिहार की महिलाओं के कहने पर बंद किया गया था. राज्य में शराबबंदी पूरी तरह से सफल है. शराब पीना बुरा है. जो पियेगा वो मरेगा. जो पार्टी हंगामा कर रही है, उन्हें लोगों को शराबबंदी के पक्ष में समझाना चाहिए. सीएम ने बीजेपी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि अन्य राज्यों में जहरीले शराब से कितने लोगों की मौत होती है. उन्होंने कहा कि राज्य में शराबबंदी के लिए कानून भी बनाया, बड़े पैमाने पर प्रचार प्रसार भी किया, लोगों को जागरुक भी किया गया. इसके बाद भी कोई पियेगा तो मरेगा ही.

     

     

    नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में शराबबंदी का फैसला बिहार की महिलाओं की मांग थी. जिसे मैंने पूरा किया. उन्होंने कहा कि मैंने अधिकारियों को कहा है कि शराब के मामले में गरीबों को न पकड़ें जो लोग इसका व्यवसाय कर रहे हैं उन्हें पकड़ें. शराबबंदी कानून से कई लोगों को फायदा हुआ है. कई लोगों ने शराब छोड़ दी है. राज्य में शराबबंदी पूरी तरह से सफल है. जहरीली शराब से शुरू से लोग मरते हैं, इससे अन्य राज्यों में भी लोग मरते हैं. लोगों को सचेत रहना चाहिए क्योंकि जब शराबबंदी है तो खराब शराब मिलेगी ही. जो शराब पियेगा वो मरेगा. इस पर पूरी तरह से एक्शन होगा.

     

     

    बिहार विधानसभा का तीसरा दिन भी हंगामे से भरा हुआ है. विधानसभा शुरू होते ही भाजपा ने नीतीश कुमार का विरोध करना शुरू कर दिया. भाजपा सीएम के द्वारा बुधवार को विधानसभा में अभद्र भाषा का प्रयोग और बीजेपी पर शराब का तस्करी करने का आरोप लगाया था. इसी को लेकर बीजेपी सीएम से माफी मांगने को कह रही है.

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझड़प के बीच तवांग में IAF दिखाएगी दम, गरजेंगे सुखोई-20MKI और राफेल
    Next Article नाम्या स्माइल फाउंडेशन द्वारा जोहार पीरियड्स अभियान के तहत मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में 255 मेंस्ट्रुपीडिया कॉमिक का किया गया वितरण, चलाया गया जागरूकता अभियान

    Related Posts

    महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले ‘शारीरिक संबंध’ का आरोप | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    छात्रों का आत्मघात: सपनों का बोझ या सिस्टम की नाकामी | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    हारे का सहारा: खाटूश्याम और सालासर बालाजी दर्शन | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    2 करोड़ की चारदीवारी बरसात में ढही, यूसील कॉलोनी की सुरक्षा पर संकट, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप तेज

    भीषण गर्मी में यूसील अस्पताल की बदहाली उजागर, एसी-कूलर खराब, दवा संकट और डॉक्टरों की भारी कमी से मरीज बेहाल

    NIT जमशेदपुर में M.Des प्रवेश प्रक्रिया शुरू: CEED के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर मौका, IIT बॉम्बे से समझौते से बढ़ी गुणवत्ता

    करीम सिटी कॉलेज में पीजी शुरू करने की तैयारी तेज, अर्थशास्त्र व इतिहास विभाग का हुआ निरीक्षण

    स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती, जिले में स्कूल बसों की जांच तेज, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    मिस इंडिया 2026 श्रेया अधरजी ने अर्जुन मुंडा से की मुलाकात, गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया झारखंड का मान

    महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले ‘शारीरिक संबंध’ का आरोप | राष्ट्र संवाद

    छात्रों का आत्मघात: सपनों का बोझ या सिस्टम की नाकामी | राष्ट्र संवाद

    विश्व इच्छा दिवस 2026: आशा और मानवीय संवेदनाओं का उत्सव | राष्ट्र संवाद

    हारे का सहारा: खाटूश्याम और सालासर बालाजी दर्शन | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.