Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अवैध खनिज कारोबारियों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई, उपायुक्त के नेतृत्व में देर रात सड़कों पर उतरी जिला प्रशासन की टीम
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    अवैध खनिज कारोबारियों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई, उपायुक्त के नेतृत्व में देर रात सड़कों पर उतरी जिला प्रशासन की टीम

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अवैध खनिज कारोबारियों में हड़कंप
    22 हाईवा अवैध परिवहन करते पकड़े गए, लगभग 8 लाख रू. जुर्माना लगाया गया

    खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है । 12 दिसंबर की देर रात उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव के नेतृत्व में अवैध खनन एवं परिवहन के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई को लेकर पूरे जिले में जांच अभियान चलाया गया जिसमें 22 हाईवा जप्त किए गए ।

    यह अभियान सुबह 5 बजे तक चला । उपायुक्त के नेतृत्व में दोनों अनुमंडल में अलग-अलग टीमों ने जांच अभियान चलाया। उपायुक्त के साथ डीटीओ श्री दिनेश रंजन धालभूम अनुमंडल में तथा घाटशिला में एसडीओ श्री सत्यवीर रजक, कार्यापालक दण्डाधिकारी श्री जयप्रकाश करमाली, सीओ घाटशिला श्री राजीव कुमार व स्थानीय थाना की टीम पूरी रात सड़क पर डटी रही। जप्त वाहनों में 9 हाईवा में बालू, 7 में गिट्टी तथा 6 में स्लैग व आयरन ओर लदे थे । इस अभियान के दौरान सुबह करीब 4:30 बजे 01 हाईवा साक्ची चौक में पकड़ा गया । जप्त वाहनों में 5 को बिरसानगर थाना, 6 वाहन परसुडीह थाना, 02 वाहन को साक्ची थाना तथा 09 वाहन गालूडीह थाना में रखे गए हैं ।

     

    उपायुक्त ने दी सख्त चेतावनी

    उपायुक्त ने खुद सड़क पर उतरकर सख्त संदेश दिया कि अवैध खनिज कारोबारियों के विरूद्ध जिला प्रशासन सख्ती के मूड में है तथा किसी भी प्रकार से जिले में अवैध कारोबार से जुड़े लोगों को बख्शा नहीं जाएगा । उपायुक्त ने अवैध खनिज कारोबारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी तरह से खनिजों का अवैध रूप से परिवहन नहीं करें, यह अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी । जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि दोनों अनुमंडल में जप्त सभी 20 वाहनों पर लगभग 8 लाख रूपए जुर्माना लगाया गया है ।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजैट के रजिस्ट्रेशन में 25 प्रतिशत का इजाफा, 98,000 आवेदकों ने भरे फॉर्म
    Next Article 19 से जमशेदपुर के क़दमा बाल तरुण संघ के द्वारा श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं सांगितमय श्रीमद भागवत कथा का महा आयोजन

    Related Posts

    झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर

    June 23, 2026

    बीपीएम मध्य विद्यालय के शिक्षकों का तीन माह का वेतन भुगतान अविलंब कराया जाए

    June 23, 2026

    कोचिंग संस्थानों के सुरक्षा मानकों की जांच कराए प्रशासन : कुलबिंदर

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर

    बीपीएम मध्य विद्यालय के शिक्षकों का तीन माह का वेतन भुगतान अविलंब कराया जाए

    कोचिंग संस्थानों के सुरक्षा मानकों की जांच कराए प्रशासन : कुलबिंदर

    साकची सब्जी मंडी से महिला डॉक्टर का ढाई लाख का सोने का आभूषण गायब, पुलिस जांच में जुटी

    निर्माणाधीन बिल्डिंग से चोरी हुए बिजली तार मामले का खुलासा, 65 किलो कॉपर तार बरामद, दो गिरफ्तार

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रघुवर दास बोले- विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत जमशेदपुर।

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.