Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान: पायलट का गहलोत पर हमला, बोले-सिर्फ माहौल बना रहे विधायकों का समर्थन नहीं
    Breaking News Headlines राजनीति

    राजस्थान: पायलट का गहलोत पर हमला, बोले-सिर्फ माहौल बना रहे विधायकों का समर्थन नहीं

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 25, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जयपुर. सचिन पायलट ने कहा कि गहलोत के पास विधायकों का समर्थन नहीं है. ऐसे हालात में वह माहौल बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं. पायलट ने आलाकमान से विधायकों की गुप्त राय लेने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि यदि ऐसा होता है तो गहलोत एक पल भी नहीं टिक पाएंगे. इसीलिए वह लगातार उनके खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं. पायलट ने कहा कि यदि गुप्त राय में गहलोत को ज्यादा विधायकों का समर्थन मिलता है तो वह उनके नेतृत्व में चुनाव में जा सकते हैं.

     

    सचिन पायलट के आलाकमान से इस मुलाकात के बाद राजस्थान में राजनीतिक संकट और गहराने की उम्मीद है. आशंका है कि इससे दोनों गुटों के बीच टकराव और बढ़ेगा. संभव है कि जल्द ही गहलोत भी आलाकमान से मिलकर पायलट के इन दावों का जवाब दे सकते हैं. उधर, बताया तो यह भी जा रहा है कि अब आलाकमान भी इस मामले को ज्यादा लंबा खींचने के बजाय जल्द ही कोई बीच का रास्ता निकालकर समाधान करने के मूड में है.

     

    पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि अशोक गहलोत दावा तो कर रहे हैं कि उनके साथ ज्यादा विधायक हैं, लेकिन यह दावा खोखला है. मुख्यमंत्री पद के लिए यदि विधायकों की रायसुमारी की जाए तो गहलोत को समर्थन नहीं मिलेगा. सचिन ने दावा किया किगहलोत के हटने से ना तो राजस्थान में कांग्रेस को कोई खतरा है और ना ही यहां की सरकार को. उन्होंने कहा कि कई विधायक उनके दबाव की वजह से खुल कर सामने नहीं आ रहे हैं, लेकिन चुनाव जीतने के लिए ज़्यादातर विधायक गहलोत का साथ छोड़ कर उनके पास आ जाएंगे.

     

    सचिन पायलट ने आलाकमान से हुई इस मुलाकात में कहा कि किसी के दबाव में आने की जरूरत नहीं है. राजस्थान में अशोक गहलोत फेल हो चुके हैं. उनके पक्ष में जो माहौल दिख रहा है, वह केवल हव्वा है. उन्होंने एक बार फिर विधायकों की गुप्त राय लेने का आग्रह करते हुए कहा कि वह राजस्थान में भारी हैं. उन्होंने कहा कि आलाकमान कोई भी फैसला करने से पहले विधायकों की राय जरूर ले. उन्होंने कहा कि गुप्त मतदान के नतीजे का वह स्वागत करेंगे.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलालू यादव के लड़के होने के अलावा नहीं है तेजस्वी यादव की कोई और पहचान: प्रशांत किशोर
    Next Article लखीमपुर खीरी : मृतक रेप पीड़ित बहनों के परिवार को मिला कांग्रेसियों का चेक हुआ बाउंस

    Related Posts

    गिरिडीह में नशा मुक्ति रात्रि चौपाल का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनभागीदारी पर दिया जोर

    June 24, 2026

    रांची: शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

    June 24, 2026

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    June 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गिरिडीह में नशा मुक्ति रात्रि चौपाल का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनभागीदारी पर दिया जोर

    रांची: शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.