Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पुर्तगाल ने घाना को 3-2 से हराया, क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास
    Breaking News Headlines खेल

    पुर्तगाल ने घाना को 3-2 से हराया, क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 25, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दोहा. दुनिया के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अगुआई में पुर्तगाल ने 15 मिनट में दागे 3 गोल की बदौलत फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप H के मैच में गुरुवार को यहां धीमी शुरुआत से उबरते हुए घाना को 3-2 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की. फुटबॉल में कई रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले रोनाल्डो इसके साथ ही 5 अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल दागने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी भी बन गए.

     

    स्टेडियम 974 में दुनिया की नौवें नंबर की टीम को कप्तान रोनाल्डो ने 65वें मिनट में बढ़त दिलाई, जिसके बाद जाओ फेलिक्स (78वें मिनट) और राफेल लियाओ (80वें मिनट) ने भी पुर्तगाल की ओर से गोल दागे. घाना की ओर से कप्तान आंद्रे आयेव (73वें मिनट) और उस्मान बुखारी (89वें मिनट) ने गोल किए. दुनिया की 61वें नंबर की टीम घाना के खिलाफ पुर्तगाल की जीत का अंतर और अधिक हो सकता था, लेकिन मैच के शुरुआती एक घंटे में अधिकांश समय रोनाल्डो, बर्नांडो सिल्वा और ब्रूनो फर्नांडिस की तिकड़ी ने निराश किया. पुर्तगाल के खिलाड़ियों की फिनिशिंग में भी कमी दिखी. घाना के खिलाड़ियों की मैच में काफी गलतियों के बावजूद पुर्तगाल के फारवर्ड इसका फायदा उठाने में नाकाम रहे. पुर्तगाल ने मुकाबले में अच्छी शुरुआत की और पहले 10 मिनट में कुछ अच्छे मूव बनाए लेकिन उसके फारवर्ड घाना की रक्षापंक्ति को भेदने में नाकाम रहे.

     

    रोनाल्डो के पास 10वें मिनट में गोल करने का सुनहरा मौका था लेकिन घाना के गोलकीपर लॉरेंस एटीजिगी ने फुर्ती दिखाते हुए उनके शॉट मारने से पहले ही गेंद को उनके कब्जे से दूर कर दिया. रोनाल्डो को 3 मिनट बाद एक और मौका मिला लेकिन इस बार भी वह हैडर से गेंद को गोल के अंदर डालने में नाकाम रहे. पहले हाफ में हालांकि अधिकतर खेल घाना के हाफ में ही खेला गया. लगातार दबाव के बीच धीरे-धीरे घाना का डिफेंस बिखरता नजर आ रहा था. रोनाल्डो ने 31वें मिनट में गेंद को गोल में डाला लेकिन इससे पहले उन्होंने विरोधी खिलाड़ी को गिराकर फाउल कर दिया और रैफरी ने इस गोल को नकार दिया.

     

    पुर्तगाल ने 42वें मिनट में एक और मूव बनाया. इस बार रोनाल्डो के ऊपर से पास राफेल गुइरेरो के पास पहुंचा. गुइरेरो ने शॉट मारा लेकिन यह रोनाल्डो से टकरा गया. रोनाल्डो भी गेंद को कब्जे में लेकर गोल करने में नाकाम रहे. पहले हाफ में पुर्तगाल ने 70 प्रतिशत समय गेंद को अपने कब्जे में रखा और इस दौरान कुछ अच्छे मौके भी बनाए लेकिन फिनिशिंग की कमी के कारण टीम बढ़त नहीं बना सकी. दूसरे हाफ में भी घना के डिफेंस ने पुर्तगाल के फारवर्ड को लगातार परेशान किया. मैच के 53वें मिनट में रोनाल्डो के पास गोल करने का एक और अच्छा मौका था. वह गेंद को अपने कब्जे में लेकर सबसे आगे चल रहे थे लेकिन घाना के गोलकीपर को छकाने में नाकाम रहे.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसृष्टि रोड़े ने बिकिनी पहनकर स्विमिंग पूल में दिए किलर पोज
    Next Article एलजी से चर्चा के बाद इमाम बुखारी ने बदला फैसला, जामा मस्जिद में प्रवेश कर सकेंगी महिलाएं

    Related Posts

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.