Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक सरयू राय और भाजपा नेता राकेश भूपेंद्र का मामला पहुंचा अदालत दोनों ओर से तीखी प्रतिक्रिया
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय

    विधायक सरयू राय और भाजपा नेता राकेश भूपेंद्र का मामला पहुंचा अदालत दोनों ओर से तीखी प्रतिक्रिया

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 21, 2022No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधायक सरयू राय और भाजपा नेता राकेश भूपेंद्र का मामला पहुंचा अदालत दोनों ओर से तीखी प्रतिक्रिया

     

    विधायक सरयू राय ने भाजपा जिला महामंत्री राकेश सिंह व भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह पर  किया मानहानि का मुकदमा

    विधायक सरयू राय द्वारा भाजपा नेताओं पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराना पुर्णतः गलत : गुंजन यादव

    भाजपा नेता भुपेन्द्र सिंह और राकेश सिंह ने विधायक सरयू राय द्वारा मानहानि का केस दर्ज करने को बौखलाहट और हताशा में उठाया गया कदम बताया, कहा कोर्ट के समक्ष रखेंगे बात, सुर्खियों में बने रहने के लिए साधन ढूंढ रहे सरयू राय

     

    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय ने सोमवार को अपने अधिवक्ता श्री सौरव कुमार सिन्हा के द्वारा जमशेदपुर व्यवहार न्यालय में एग्रिको, सिदगोड़ा निवासी भूपेन्दर सिंह और ग्वाला बस्ती, टेल्को निवासी राकेश सिंह के विरूद्ध मानहानि (Defamation) का मुकदमा दायर किया. भूपेंद्र एवं राकेश ने अपने सोशल मीडिया फेसबुक एकाउंट से विधायक श्री सरयू राय के ईमानदारी पर सवाल उठाए थे और दावा किया था कि श्री राय ने वर्ष 2014-2019 के दौरान झारखंड खाद्य आपूर्ति विभाग के मंत्री रहते विभाग में भ्रष्टाचार कर उससे अर्जित धन के द्वारा एक आलीशान भवन बनाया है. यह आरोप को इन दोनों ने प्रेस एवं सोशल मीडिया में का प्रकाशित कर और लोगों के द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित भी करवाया.

    विधायक सरयू राय द्वारा भाजपा नेताओं पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराना पुर्णतः गलत : गुंजन यादव

    जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने जमशेदपुर पुर्वी के विधायक सरयू राय के द्वारा भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह एवं राकेश सिंह के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करने के निर्णय को गलत करार दिया है। सोमवार को जारी अपने मीडिया बयान में गुंजन यादव ने कहा कि सामाजिक जीवन में आरोप प्रत्यारोप राजनीतिक प्रक्रिया का हिस्सा है। यदि किसी पर आरोप लगा है तो उसके खंडन के कई तरीके हैं। परंतु सीधे मानहानि का दावा कर मुकदमा दर्ज करना विधायक सरयू राय की बौखलाहट को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यदि सरयू राय पाक साफ है तो उन्हें डरने की क्या जरूरत है। सरयू राय के द्वारा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जी पर लगातार अनर्गल आरोप लगाया जा रहा है, परंतु उन्होंने इन सबपर कभी कोई कानूनी प्रतिवाद नहीं किया क्योंकि रघुवर जी जानते है कि उनका दामन पाक साफ है।

     

    दिनांक 10.11.2022, गुरुवार को अधिवक्ता सौरभ कुमार सिन्हा ने विधायक सरयू राय की और से भूपेन्दर सिंह और राकेश सिंह के विरूद्ध मानहानि का नोटिस भेजा था. जिसमें कहा गया था कि 7 दिनों के भीतर वे विधायक श्री सरयू राय के विरूद्ध फेसबुक एवं सोशल मीडिया पर लगाए गये मिथ्या आरोप को प्रसारित करने के लिए माफी माँगे या फिर उनके द्वारा लागए गए आरोप को सिद्ध करने वाले दस्तावेज उन्हें भी उपलब्ध कराए. ऐसा नहीं करने पर उनके विरूद्ध सक्षम न्यायालय में मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा.

    अधिवक्ता सौरव सिन्हा ने आज मानहानि का मुकदमा दायर करने के बाद बताया कि उनके द्वारा विधायक श्री सरयू राय की और से दोनों लोगों को नोटिस जारी कर इन आपत्ति जनक पोस्ट को सोशल मीडिया से डिलीट कर माफ़ी मांगने के लिए 7 दिनों का समय दिया गया था. जिसकी अवधि दिनांक 18.11.2022 को पूर्ण हो गई थी तो आज दिनांक 21.11.2022 को उनके मुवक्किल के सहमति से मानहानि (Defamation) का मुकदमा जमशेदपुर के साकची स्थित व्यवहार न्यायालय में भूपेंद्र सिंह एवं राकेश सिंह के खिलाफ दायर किया गया है. जो आरोप सोशल मीडिया के द्वारा लगाया गया वो शत प्रतिशत झूठा हैं, राजनीतिक विद्वेष के कारण लगाया गया है और इसका उद्देश्य विधायक सरयू राय की भ्रष्टाचार विरोधी स्वच्छ छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से किया गया है। ये तथ्य अब अदलात के समक्ष हम रखेगें।

    भाजपा नेता भुपेन्द्र सिंह और राकेश सिंह ने विधायक सरयू राय द्वारा मानहानि का केस दर्ज करने को बौखलाहट और हताशा में उठाया गया कदम बताया, कहा कोर्ट के समक्ष रखेंगे बात, सुर्खियों में बने रहने के लिए साधन ढूंढ रहे सरयू राय।

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने द्वारा अधिवक्ता सौरव सिन्हा के द्वारा जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में भाजपा नेता भूपेन्दर सिंह और भाजपा जिला महामंत्री राकेश सिंह के विरूद्ध मानहानि का मुकदमा दायर करने पर दोनों नेताओं ने इसे विधायक सरयू राय की बौखलाहट और हताशा में उठाया गया कदम बताया है। सोमवार को समाचार के माध्यम से मुकदमा की जानकारी मिलने पर भुपेन्द्र सिंह और राकेश सिंह ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि विधायक सरयू राय हाथी के दांत वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए लोगों को भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं। कहा कि सरयू राय द्वारा कोर्ट में मामला दर्ज करने के बाद वे न्यायालय की ओर से जानकारी मिलने पर कोर्ट में जवाब दिया जाएगा। दोनों नेताओं ने कहा कि अब इस मामले में कोर्ट के समक्ष ही दूध का दूध और पानी का पानी करेंगे। सरयू राय की मंशा है कि नोटिस और मुकदमा कर उनके आलोचना में उठने वाली आवाज को दबा दें। लेकिन विधायक सरयू राय ऐसा कर चोरी और उसपर सीनाजोरी की भावना को प्रदर्शित कर रहे हैं। भुपेन्द्र सिंह और राकेश सिंह ने कहा कि गत विधानसभा चुनाव से लेकर अब तक सरयू राय द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के ऊपर सैकड़ो बार आरोप लगाए गए लेकिन आज तक उन सभी मामलों में उनका झूठ बेनकाब हुआ है। उन्होंने कहा कि विधायक सरयू राय को क्षेत्र की जनता ने नकार दिया है। यहां तक कि क्षेत्र के सांस्कृतिक आयोजनों में विधायक सरयू राय की उपस्थिति शून्य रहती है। ऐसे में सुर्खियों में बने रहने के लिए वे कभी नोटिस तो कभी मुकदमे आदि को साधन बना रहे हैं। कहा कि जिस आलीशान भवन के मामले को लेकर उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया है। अब वे इस मामले को लेकर भ्रष्टाचार निवारण विभाग और आयकर विभाग के सक्षम पदाधिकारी का रुख करेंगे जिससे जनता की गाढ़ी कमाई को लूटकर अपना घर भरनेवाले स्वघोषित कट्टर ईमानदार नेताओं का चाल-चरित्र और चेहरा जनता के सामने आ सके। भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह ने कहा कि छल प्रपंच की बदौलत जनप्रतिनिधि बने सरयू राय के साथ जन हट गए हैं सिर्फ प्रतिनिधि बच गया है यह सब उनकी कार्यशैली की बदौलत हुआ है श्री सिंह ने कहा जनता सब जान रही है और इसका जवाब भी जनता ही देगी

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से विभिन्न आदिवासी संघों / समितियों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, रांची समेत अनुसूचित जिलों में नगर निकाय के एकल पद के आरक्षण से जुड़ी त्रुटियों से कराया अवगत
    Next Article कोल्हान की सुर्खियां कमलदेव गिरी की हत्या के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    सलिल कुमार नाग बने यूसिल के नए तकनीकी निदेशक यूसिल में उत्पादन बढ़ाना ओर भ्रष्टाचार मुक्त करना बड़ी चुनौती

    June 22, 2026

    18 महीने से 262 मजदूरों का 25 दिन का बकाया का नहीं हुआ भुगतान। मजदूर करेंगे मुख्यमंत्री से शिकायत

    June 22, 2026

    यूसिल में 35 लाख की लागत से बनी गेट अधूरा घायल हो रहे हे लोग

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सलिल कुमार नाग बने यूसिल के नए तकनीकी निदेशक यूसिल में उत्पादन बढ़ाना ओर भ्रष्टाचार मुक्त करना बड़ी चुनौती

    18 महीने से 262 मजदूरों का 25 दिन का बकाया का नहीं हुआ भुगतान। मजदूर करेंगे मुख्यमंत्री से शिकायत

    यूसिल में 35 लाख की लागत से बनी गेट अधूरा घायल हो रहे हे लोग

    गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स में बॉयलर ब्लास्ट के विरोध में ग्रामीणों व कामगारों का धरना

    कपाली मेडिकल दुकान रंगदारी,गोलीबारी कांड के फरार मुख्य आरोपी साकिर साह गिरफ्तार

    आसनबनी में जाताल पूजा संपन्न, अच्छी फसल की कामना

    ज्योति कुमारी बनी सप्लाई इंस्पेक्टर

    यूसिल तुरामडीह में रोजगार को लेकर बढ़ा विवाद, दलाली के विरोध में हजारों ग्रामीणों का प्रदर्शन, अर्जुन मुंडा का फूंका पुतला

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.