Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्र विरोधी ताकतें राज्य की समृद्ध संस्कृति को नष्ट करने में लगी हुई है, ऐसी ताकतों के खिलाफ एक ओर उलगुलान की जरूरत:पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    राष्ट्र विरोधी ताकतें राज्य की समृद्ध संस्कृति को नष्ट करने में लगी हुई है, ऐसी ताकतों के खिलाफ एक ओर उलगुलान की जरूरत:पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 15, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र विरोधी ताकतें राज्य की समृद्ध संस्कृति को नष्ट करने में लगी हुई है, ऐसी ताकतों के खिलाफ एक ओर उलगुलान की जरूरत:पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

     

    पटमदा के कमलपुर पंचायत में भाजपा ने मनाई जनजातीय गौरव दिवस, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा- राष्ट्र विरोधी ताकतें राज्य की समृद्ध संस्कृति को नष्ट करने में लगी हुई है, ऐसी ताकतों के खिलाफ एक ओर उलगुलान की जरूरत

    जमशेदपुर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा राज्य स्थापना दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंगलवार को कमलपुर मंडल अंतर्गत बांगुडदा गांव में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बिमल बैठा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री

     

    सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने शिरकत की। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव मुख्यरूप से शामिल हुए। उपस्थितजनों ने आज़ादी के जंग के महानायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान ग्रमीणों ने ढोल-नगाड़ों के संग पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का परंपरागत रूप से स्वागत किया। वहीं, ग्रामीणों ने आजादी के वर्षों बाद भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के दौरान निशानेबाजी, हांडी फोड़ प्रतियोगिता एवं बच्चों के लिए दौड़ जैसे प्रतियोगिता आयोजित की गई।

     

    इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड वासियों को 22वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत और विदेशी धर्म संस्कृति के खिलाफ आंदोलन किया। जल-जंगल, जमीन और धर्म-संस्कृति की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।

     

    लेकिन आज भी राष्ट्रविरोधी शक्तियां राज्य की समृद्ध संस्कृति को नष्ट करने में लगी हुई है। उन्होंने जनजातीय गौरव दिवस पर झारखंड के आदिवासी वीर सपूतों को स्मरण करते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में भगवान बिरसा मुंडा, तिलका मांझी, सिदो कान्हू, चांद-भैरव, वीर बुधु भगत, पोटो हो समेत सैंकड़ों वीर सपूतों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपना सर्वस्व बलिदान दिया है। श्री दास ने कहा कि हमें अपने पूर्वज भगवान बिरसा मुंडा के प्रण को पूरा करने में एक साथ मिलकर विदेशी शक्तियों के खिलाफ एक और उलगुलान करना होगा।

    भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झारखंड के एक गरीब किसान परिवार में जन्मे भगवान बिरसा मुंडा ने अल्पायु में आदिवासी समाज के लोगों को संगठित कर अंग्रेजी हुकुमत के दांत खट्ठे कर दिये थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा की जन्मजयंती को

     

    जनजातीय गौरव दिवस घोषित कर देश के जनजाति महापुरुषों के साथ साथ झारखंड के सभी जनजाति महापुरुषों को सम्मान देने का काम किया है। झारखंड वीरों की भूमि है, जिसमें भगवान बिरसा मुंडा अग्रिम पंक्ति में शामिल हैं। ऐसे महापुरुषों का जीवन आदर्श हम सबों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

     

    कार्यक्रम में पुर्व विधायक सह प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, जिला महामंत्री राकेश सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बिमल बैठा, जिला कार्यसमिति प्रदीप मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप महतो, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुचीराम बाउरी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रसाद, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह, कमलपुर मंडल अध्यक्ष प्रधान चन्द्र महतो,

     

    पटमदा मंडल अध्यक्ष मंटू चरण दत्ता, बोडा़म मंडल अध्यक्ष शांतनु मुखर्जी समेत विजय सोय, मनेंद्र मिश्रा, मुरारी मोहन पाल, गुलशन टुडू, ओम प्रकाश, शेखर कैवर्तो, अतीश मिश्रा, सुमित कुमार शर्मा, विश्वजीत कुंभकर, भरत चंद्र महतो, धनंजय कर्मकार, रमानाथ कैवर्तो, ब्रजकिशोर हांसदा, रविलाल हेंब्रम, विश्वनाथ मांझी, अबोध कालिंदी, गोपाल चंद्र महतो, हराधन महतो, नोगेन गोप, सुभाषचंद्र गोराई व अन्य उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआफताब ने क्‍या किसी दूसरी महिला की वजह से श्रद्धा को मारा? दिल्‍ली पुलिस इस एंगल से भी कर रही जांच
    Next Article झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर सिदगोड़ा टाउन हॉल में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच 50 लाख रू. से ज्यादा की परिसंपत्ति का किया गया वितरण

    Related Posts

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    August 6, 2026

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    August 6, 2026

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.