Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एमसीडी चुनाव, कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान, आई सामने, बैठक के दौरान नारेबाजी
    Breaking News Headlines राजनीति

    एमसीडी चुनाव, कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान, आई सामने, बैठक के दौरान नारेबाजी

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एमसीडी चुनावों को लेकर कांग्रेस के भीतर नेताओं की खींचतान सामने आई है। यह खींचतान शुक्रवार को तब सामने आई जब एमसीडी चुनावों को लेकर पार्टी की स्थायी समिति की बैठक चल रही थी। कांग्रेस नेता उदित राज के समर्थकों ने टिकट के दावेदार एक स्थानीय नेता के साथ सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के पांच बार विधायक रहे जय किशन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने जय किशन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए

    उन्हें पार्टी से हटाए जाने की मांग की। सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय नेता हरिदास पांडे वाल्मीकि ने आरोप लगाया कि जय किशन अपनी पत्नी और बेटों के लिए एमसीडी चुनाव का टिकट मांग रहे हैं। बाल्मीकि ने कहा कि जय किशन जी अपनी पत्नी और बेटों के लिए टिकट मांग रहे हैं। हम लंबे समय से कांग्रेस के साथ हैं। हमने पार्टी के लिए अपना खून पसीना बहाया है। बाल्मीकि ने सवाल उठाया कि टिकट के लिए उनके परिवार के सदस्यों को हम पर क्यों तरजीह दी जानी चाहिए। हम लंबे समय से कांग्रेस के साथ हैं। वाल्मीकि को उदित राज का समर्थक माना जाता है। यह भी

    कहा जा रहा है कि वह अपनी पत्नी मंजू (Manju Balmiki) के लिए एमसीडी का टिकट मांग रहे हैं। वाल्मीकि ने जय किशन पर कांग्रेस के दिल्ली कार्यालय में उदित राज का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पार्टी के दलित नेता और कार्यकर्ता अपने नेता का कोई अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। वहीं अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार करते हुए पांच बार के कांग्रेस विधायक जय किशन ने दावा किया कि पार्टी की बैठक के दौरान उनके खिलाफ नारे लगाने वाले कांग्रेस के सदस्य नहीं थे। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि उन्हें अपने बेटों के लिए निकाय चुनाव का टिकट मांगने में कोई गुरेज नहीं है। जय किशन ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि उनके खिलाफ नारे लगाने वाले कांग्रेस के सदस्य नहीं थे। मैं

    उदित राज को अपने से बड़ा नेता नहीं मानता हूं। सनद रहे अभी गुरुवार को ही कांग्रेस ने आगामी एमसीडी चुनाव को लेकर कई समितियों का गठन किया जिनमें प्रदेश इकाई के प्रमुख अनिल चौधरी, अजय माकन, संदीप दीक्षित और जगदीश टाइटलर शामिल हैं। भाजपा ने शुक्रवार को कांग्रेस पर जगदीश टाइटलर के चयन को लेकर हमला बोला। भाजपा ने आरोप लगाया कि एमसीडी चुनाव के लिए गठित चुनाव समिति में जगदीश टाइटलर को

    शामिल करके कांग्रेस ने पूरे ‘सिख समुदाय का अपमान’ किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछात्र ने ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स और क्वीन कंसोर्ट पर फेंके अंडे
    Next Article दिवालिया हो चुके क्रिप्टो एक्सचेंज के अकाउंट से ग्राहकों के 8000 करोड़ हुए गायब

    Related Posts

    केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत कैंसर की 137 दवाओं के दाम घटे, 9 नवंबर से नई कीमतें लागू

    November 9, 2026

    मौसम विभाग का अलर्ट: दक्षिण भारत में भारी बारिश, उत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम

    November 9, 2026

    पीएम मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ मनाई दिवाली, नक्सलवाद के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

    November 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत कैंसर की 137 दवाओं के दाम घटे, 9 नवंबर से नई कीमतें लागू

    मौसम विभाग का अलर्ट: दक्षिण भारत में भारी बारिश, उत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम

    पीएम मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ मनाई दिवाली, नक्सलवाद के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

    आजादनगर थाना क्षेत्र देर रात गोलीबारी

    टाटा वर्कर्स यूनियन ने कैंसर मरीजों के लिए 114 बेड वाले विश्राम गृह का किया उद्घाटन

    Live Casino im Vegasino mit Evolution Gaming und Ezugi

    लंदन में गूंजेगी छठी मइया की जयकार

    Leon Casino bietet über 10.000 Spiele von mehr als 150 Providern

    Uitbetalingen en verificatie bij MOI Casino met 30x inlegvoorwaarde

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.