Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शातिरों ने उड़ा लिया ट्रेन की एसी बोगी में सफर कर रहे कारोबारी का एक करोड़ का सोना
    Breaking News Headlines अपराध बिहार

    शातिरों ने उड़ा लिया ट्रेन की एसी बोगी में सफर कर रहे कारोबारी का एक करोड़ का सोना

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. बिहार की राजधानी पटना में शातिरों ने नई दिल्ली-कामाख्या एक्सप्रेस 15623 की एसी बोगी से असम के कारोबारी का करोड़ों रुपये का सोना-चांदी और कैश उड़ा लिया. बताया जा रहा है कि एसी बोगी में सफर कर रहे असम के रहने वाले मनोज कुमार जैन का तकरीबन एक करोड़ का 2 किलो सोना, 5 किलो चांदी और दो लाख नगद चोरों ने चोरी कर लिया. ये सभी आभूषण दो ट्रॉली बैग में रखे गए थे, जबकि नगद राशि मनोज ने टिफिन में रखी थी.

     

    जानकारी के अनुसार मनोज जैन का रिजर्वेशन सेकंड क्लास एसी के 2ए कोच में बर्थ नंबर 28 पर था. मनोज जैन राजस्थान के सुजानगढ़ में ट्रेन पर सवार हुए थे और उनको कामाख्या जाना था. इसी बीच ट्रेन जब बिहार में प्रवेश की तब आरा और पटना के बीच उनके गहने और कैश की चोरी हो गई. पटना जंक्शन पर जब उनकी आंखें खुली तो उन्होंने अपनी दोनों ट्रॉली और टिफिन को गायब पाया.

     

    इसके बाद घबराकर मनोज जैन ने ट्रेन में चल रहे आरपीएफ के जवानों को इस बात की जानकारी दी. मनोज की मानें तो चोरी की घटना पटना जंक्शन पर ही हुई है. मनोज ने इस बात को लेकर जीआरपी थाने में केस दर्ज कराया है. थाना प्रभारी एसपी अनिल सिंह की मानें तो आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है और फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन के साथ ही सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी हुई है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleट्विटर: भारत में ब्लू सब्सक्रिप्शन के लिए हर माह लगेंगे 719 रुपये, मुफ्त में मिलेगा वेरिफिकेशन बैज
    Next Article गुजरात : बीजेपी में पहली बगावत, टिकट काटे जाने से नाराज विधायक आप में हुआ शामिल

    Related Posts

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    June 23, 2026

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    June 23, 2026

    उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध एवं संवेदनशील कार्रवाई हेतु आश्वस्त

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध एवं संवेदनशील कार्रवाई हेतु आश्वस्त

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, भाजपा पूर्वी सिंहभूम की महत्वपूर्ण बैठक घाटशिला में संपन्न

    झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर

    बीपीएम मध्य विद्यालय के शिक्षकों का तीन माह का वेतन भुगतान अविलंब कराया जाए

    कोचिंग संस्थानों के सुरक्षा मानकों की जांच कराए प्रशासन : कुलबिंदर

    साकची सब्जी मंडी से महिला डॉक्टर का ढाई लाख का सोने का आभूषण गायब, पुलिस जांच में जुटी

    निर्माणाधीन बिल्डिंग से चोरी हुए बिजली तार मामले का खुलासा, 65 किलो कॉपर तार बरामद, दो गिरफ्तार

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.