Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जाधव का बाइक राइडर्स क्लब जोड़ी राइडर्स ने किया भव्य स्वागत
    Breaking News Headlines खेल जमशेदपुर झारखंड राष्ट्रीय

    जाधव का बाइक राइडर्स क्लब जोड़ी राइडर्स ने किया भव्य स्वागत

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जाधव का बाइक राइडर्स क्लब जोड़ी राइडर्स ने किया भव्य स्वागत

     

    पुलवामा आतंकी हमले के बाद से पूरे भारत में यात्रा कर रहे बेंगलुरु के उमेश गोपीनाथ जाधव के जमशेदपुर पहुंचने पर जोड़ी राइडर्स ने किया भव्य स्वागत एनएच-33 पर जाधव का बाइक राइडर्स क्लब जोड़ी राइडर्स के परमदीप सिंह पिंकी, जगदीप सिंह, बिनोद प्रसाद, विशाल शर्मा, जगतार सिंह नागी, सुनील नंदी और सुजीत कुमार ने भव्य स्वागत किया, जाधव ने 2019 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमलों में जान गंवाने वाले शहीदों के घरों की यात्रा करते हुए तीन साल बिताये हैं.

     

     

    देशभक्ति के नारों से रंगी कार में यात्रा कर रहे जाधव ने कहा : “मैं जमशेदपुर में आकर काफी खुश हूं. मेरा लक्ष्य युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाना है. मैं देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले मिट्टी के पुत्रों को अपनी देशभक्ति और सम्मान दिखा रहा हूं. मैं युवाओं से मिल रहा हूं और उन्हें प्रेरित कर रहा हूं.” जाधव ने 40 जवानों के परिवारों से मुलाकात की और स्मारक के लिए उनके घरों के बाहर से मिट्टी एकत्र की. फार्मेसी में स्नातकोत्तर और फार्माकोलॉजी के प्रोफेसर रहे जाधव प्रशिक्षित तालवादक भी हैं और बेंगलुरु में एक संगीत विद्यालय चलाते हैं.

     

    जाधव भारत भर में यात्रा कर रहे हैं और शहीदों के परिवारों से मिल रहे हैं. वे 8 दिसंबर, 2021 को भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गये लोगों को परिजनों से भी मिले हैं, इस हादसे में सीडीएस बिपिन रावत की भी मौत हो गयी थी. जाधव ने कहा कि अब तक वह 150 भारतीय सशस्त्र बलों के शहीदों के परिवारों से मिल चुके हैं और स्मारक बनाने के लिए उनके घरों से मिट्टी एकत्र कर चुके हैं. इसमें 1947, 1971, ऑपरेशन रक्षक, गलवान और 26/11 के युद्ध नायक शामिल हैं. उन्होंने सेलुलर जेल से मिट्टी और पोर्ट ब्लेयर से फ्लैग पॉइंट भी एकत्र किये हैं.

     

    नयी दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने शहर के युवाओं से मुलाकात की और उन्हें बताया कि उन्होंने अपने मिशन को जन्मभूमि कर्मभूमि (भारत की मिट्टी का सम्मान) का नाम दिया है. यह शहीदों को श्रद्धांजलि देने का उनका तरीका है. पिछले तीन वर्षों में उन्होंने 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में 1.20 लाख किलोमीटर से अधिक की यात्रा की है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधिक बिषयों की अंतः कक्षा प्रशिक्षण पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में प्रारंभ
    Next Article गुरुनानक देव जी का जीवन मानवता के लिए वरदान-इकबाल सिंह लालपुरा

    Related Posts

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    June 23, 2026

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.