Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नवादा में एक ही परिवार के 6 लोगों ने खाया जहर, 3 बच्चों समेत पति-पत्नी की मृत्यु
    Breaking News Headlines बिहार

    नवादा में एक ही परिवार के 6 लोगों ने खाया जहर, 3 बच्चों समेत पति-पत्नी की मृत्यु

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नवादा: बिहार के नवादा में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब एक ही परिवार के 5 लोगों ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. नवादा जिले के आदर्श सोसाइटी के पास जाकर किराए के मकान में रहने वाले एक परिवार के 6 सदस्यों ने जहर खा लिया, जिससे 5 लोगों की मौत हो गई और एक का जिला सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. माना जा रहा है कि कर्ज वसूली की प्रताड़ना से तंग आकर परिवार ने यह कदम उठाया है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

     

    बताया जा रहा है कि मूलतः रजौली के रहने वाले केदारनाथ गुप्ता नवादा में किराए के मकान में रहते थे और यहीं रहकर रहकर व्यापार करते थे. उन्होंने किसी से कर्ज लिया था और उसी कर्ज को चुकाने को लेकर लगातार बनते दबाव की वजह से परिवार के सदस्यों ने सामूहिक रूप से जहर खा लिया, जिसमें उस केदारनाथ गुप्ता के परिवार रके कुल 5 लोगों की मौत हो गई है. यह परिवार नवादा शहर के न्यू एरिया में किराए के मकान में रहता था.

     

    हालांकि, बताया यह भी जा रहा है कि परिवार के सभी सदस्यों ने किराए के मकान में जहर ना खाकर नवादा शहर से दूर आदर्श सिटी के समीप मजार के पास जाकर जहर खाया. जहर खाने के तुरंत बाद मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा. फिलहाल सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है, जबकि एक घायल का नवादा सदर अस्पताल में इलाज जारी है. मृतकों में गृह स्वामी केदारनाथ गुप्ता, उसकी पत्नी अनिता देवी, दो बेटी शबनम कुमारी- गुड़िया कुमारी और एक बेटा प्रिंस कुमार शामिल है.

     

    पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि मृतक केदारनाथ गुप्ता नवादा में रहकर विजय बाजार में फल की दुकान चलाता था. परिवार की जीवित सदस्य बेटी साक्षी कुमारी ने बताया कि उनके पिता ने किसी से कर्ज लिया था और कर्ज लौटाने को लेकर वो लगातार डिप्रेशन में थे. उसी कर्ज को चुकाने को लेकर लगातार बनते दबाव के कारण परिवार के सदस्यों ने सामूहिक रूप से जहर खा लिया.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटीवी चैनल्स को डेली राष्ट्रहित से जुड़ा कंटेंट दिखाने के निर्देश, सरकार ने जारी किया गाइडलाइन, इन्हें छूट
    Next Article लालू यादव की बेटी रोहिणी देंगी अपनी किडनी, सिंगापुर में होगा, ट्रांसप्लांट

    Related Posts

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    June 23, 2026

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    June 23, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रघुवर दास बोले- विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत जमशेदपुर।

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रघुवर दास बोले- विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत जमशेदपुर।

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद इस्तीफा दिया

    लखनऊ अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, जांच में जुटीं फॉरेंसिक टीम और एसआईटी

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    पाकुड़ मम्मी की तबीयत खराब है कहकर मांगे पैसे, फिर भागी युवती; दुकानदार ने ऐसे पकड़ा

    बोकारो में प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़ा होमगार्ड जवान, प्रेमिका को नौकरी दिलाने की तैयारी में की थी मदद।

    घरेलू विवाद में हिंसा, पति-पत्नी समेत पुत्र घायल; गांजा बिक्री का विरोध करने का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.