Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मतदता जागरूकता हेतु निकाली गई रैली, जिले की स्वीप आईकन, एसडीएम धालभूम, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, अपर उपायुक्त, एलआरडीसी, डीटीओ, उप निर्वाचन पदाधिकारी, डीपीआरओ समेत अन्य पदाधिकारी/ कर्मी हुए शामिल
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    मतदता जागरूकता हेतु निकाली गई रैली, जिले की स्वीप आईकन, एसडीएम धालभूम, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, अपर उपायुक्त, एलआरडीसी, डीटीओ, उप निर्वाचन पदाधिकारी, डीपीआरओ समेत अन्य पदाधिकारी/ कर्मी हुए शामिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 9, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मतदता जागरूकता हेतु निकाली गई रैली, जिले की स्वीप आईकन, एसडीएम धालभूम, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, अपर उपायुक्त, एलआरडीसी, डीटीओ, उप निर्वाचन पदाधिकारी, डीपीआरओ समेत अन्य पदाधिकारी/ कर्मी हुए शामिल

    भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में फोटोयुक्त मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 हेतु प्रारूप निर्वाचक सूची का प्रकाशन आज सभी मतदान केन्द्रों में किया गया है। इसी क्रम में मतदाताओं को मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने तथा निर्वाचन कार्य में वृहत्तर सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई । रैली में स्वीप आईकन श्रीमती अरूणा मिश्रा, एसडीएम धालभूम श्री पियूष सिन्हा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री नन्दकिशोर लाल, अपर उपायुक्त श्री सौरभ सिन्हा, एलआरडीसी श्री रविन्द्र गागराई, डीटीओ श्री दिनेश रंजन, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री कानू राम नाग, जिला पंचायत राज पदाधिकारी डॉ रजनीकांत मिश्रा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार, सभी कार्यपालक दण्डाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए ।

    उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री कानू राम नाग ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन 05.01.2023 को किया जाएगा। इस हेतु सभी मतदान केन्द्रों में आज प्रारूप निर्वाचक सूची का प्रकाशन किया गया है । इससे संबंधित दावे एवं आपत्तियां जमा करने की अवधि 09.11.2022 से 08.12.2022 तक होगी। वहीं 12, 13, 19 एवं 20 नवंबर को विशेष कैम्प आयोजित किये जायेंगे जिसके माध्यम से मतदाताओं के नाम जोड़ने का कार्य किया जाएगा । प्राप्त दावा एवं आपत्तियों का निस्तार 26.12.2022 को किया जाना है । उन्होने बताया कि इस विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम से सभी छूटे हुए मतदाताओं को जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम किए जाएंगे, इसी कड़ी में आज जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई ताकि शत प्रतिशत मतदाताओं को इस अभियान के प्रति जागरूक करते हुए उनका नाम निर्वाचक सूची में जोड़ा जा सके।

    उप निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि इस विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत 17-19 आयु वर्ग में विधानसभावार लक्ष्य राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त हैं जो निर्वाचक सूची में जोड़े जाएंगे। उन्होने बताया कि 44-बहरागोड़ा विधानसभा में कुल 3084 (1617पुरूष/1467महिला) मतदाता, 45- घाटशिला विधानसभा में कुल 2924 (1487 पुरूष/1437महिला) मतदाता, 46 पोटका विधानसभा में कुल 3106(1564 पुरूष/1542 महिला), 47-जुगसलाई विधानसभा में कुल 2793 (1417 पुरूष/1376महिला) मतदाता, 48- जमशेदपुर पूर्वी में कुल 2273(1167 पुरूष/1106 महिला) मतदाता, 49- जमशेदपुर पश्चिम में कुल 2366(1195 पुरूष/1171महिला) मतदाता का नाम निर्वाचक सूची में जोड़ने हेतु सभी ईआरओ को लक्ष्य दिया गया है । वहीं जिले में कुल 131669 मतदाताओं का नाम इस अभियान के तहत जोड़े जाने का लक्ष्य है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश के 50वें मुख्य न्यायाधीश बनें न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ
    Next Article हेमंत सरकार की विफलता और वादाखिलाफी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटमदा प्रखंड कार्यालय पर किया प्रदर्शन, 11 को जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय पर भाजपा का हल्ला बोल

    Related Posts

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    June 23, 2026

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.