Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोने की 550 परतों से स्वर्णमंडित हुईं बाबा केदारनाथ के गर्भगृह की दीवारें
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    सोने की 550 परतों से स्वर्णमंडित हुईं बाबा केदारनाथ के गर्भगृह की दीवारें

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रुद्रप्रयाग. उत्तराखंड में स्थित विश्वप्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर का गर्भगृह स्वर्णमंडित हो गया है. 550 सोने की परतों से गर्भगृह की दीवारें और छत नए स्‍वरूप में दिख रही हैं. बीते तीन दिनों से केदारनाथ गर्भगृह में सोना चढ़ाने का काम चल रहा था, जो अब पूरा हो गया है. इसकी दीवारों और छतों को 19 कारीगरों ने तीन दिन में सोने की 550 परत से सजाकर भव्य स्वरूप दिया है. आपको बता दें कि महाराष्ट्र के एक दानी के सहयोग से बद्रीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति ने यह कार्य किया है.

     

    एएसआई के अधिकारियों की देखरेख में यह कार्य किया गया, जो बुधवार को पूरा हो गया. केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह को स्वर्णमंडित करने के लिए पहले चांदी हटाई गई. मंदिर समिति के अधिकारियों की मौजूदगी में चांदी को हटाने के बाद मंदिर के भंडार गृह में सुरक्षित रख दिया गया. उसके बाद चांदी के स्थान पर तांबा लगाया गया. गर्भगृह की दीवारों पर तांबा चढ़ाने के बाद नाप लिया गया और फिर से इस तांबे को निकालकर वापस महाराष्ट्र ले जाया गया. जहां तांबे की परत की नाप पर सोने की परत तैयार की गई.

     

    आज बंद हो गए कपाट
    बाबा केदारनाथ में सोने की ये परतें मंदिर के गर्भगृह, चारों खंभों और स्वयंभू शिवलिंग के आसपास की जलहरी में भी लगाई गई है. इस कार्य में 19

    मजदूर लगे हुए थे. गौरीकुंड से घोड़ा-खच्चरों से सोने की ये 550 परतें केदारनाथ पहुंचाई गईं. बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजयेंद्र अजय ने बताया कि मंदिर में सोना लगने का काम पूरा हो गया. बाबा का गर्भगृह स्वर्णमयी हो गया है. उन्होंने कहा कि गर्भगृह अब और भी भव्य लगने लगा है. आपको बता दें कि बाबा केदारनाथ का कपाट आज यानी गुरुवार को बंद हो गया. इसके पहले बुधवार को गंगोत्री धाम का कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिया गया.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिजली के खंभे से टकराई श्रद्धालुओं की कार, 5 लोगों की मौत
    Next Article छठ पूजा के लिए घर लौट रहे रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने चलाई 250 स्‍पेशल ट्रेनें

    Related Posts

    विकसित भारत का सपना: उफनती नदी पार कर स्कूल जाते बच्चों की चिन्ताजनक तस्वीर

    August 6, 2026

    जानलेवा परिस्थितियों में स्कूल जाते बच्चे: शिक्षा सुरक्षा पर गंभीर सवाल

    August 6, 2026

    स्कूल जाते मासूम बच्चों की जान जोखिम में: विकसित भारत का कठोर सच

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विकसित भारत का सपना: उफनती नदी पार कर स्कूल जाते बच्चों की चिन्ताजनक तस्वीर

    जानलेवा परिस्थितियों में स्कूल जाते बच्चे: शिक्षा सुरक्षा पर गंभीर सवाल

    स्कूल जाते मासूम बच्चों की जान जोखिम में: विकसित भारत का कठोर सच

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने श्री ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्र किया

    जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले पर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कार्रवाई स्थगित करने की मांग

    एचसीएल के पूर्व सीएमडी संजीव कुमार सिंह के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच की मांग

    संजीव कुमार सिंह के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच की मांग

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्रित किया

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने अंगुल में रक्तदान शिविर आयोजित किया, 460 यूनिट रक्त एकत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.