Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जोश हेजलवुड को पछाड़ राशिद खान फिर बने नंबर 1 टी20 गेंदबाज
    Breaking News Headlines खेल

    जोश हेजलवुड को पछाड़ राशिद खान फिर बने नंबर 1 टी20 गेंदबाज

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड को पछाड़ अफगानिस्तान के राशिद खान बुधवार को जारी आईसीसी की ताजा रैंकिंग में फिर से नंबर 1 टी20 गेंदबाज बन गए हैं. राशिद को अफगानिस्तान के लिए टी20 वर्ल्ड कप में मजबूत शुरुआत का फायदा मिला और अपने परफार्मेंस के दम पर रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गए, उन्होंने पर्थ में इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती मैच शानदार गेंदबाजी की थी. भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी गेंदबाजों की रैंकिंग दो पायदान आगे 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि हार्दिक पंड्या ऑलराउंडर की सूची में तीन पायदान ऊपर तीसरे स्थान पर काबिज हो गए हैं.

     

    राशिद ने इंग्लैंड की युवा सनसनी हैरी ब्रुक का महत्वपूर्ण विकेट लिया और अपने चार ओवरों में केवल 17 रन दिए. हालांकि अफगानिस्तान इंग्लैंड से पांच विकेट से हार के साथ अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत की. वहीं पहले नंबर पर चल रहे हेज़लवुड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक दो मैचों में तीन विकेट हासिल किए हैं, लेकिन न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ डाले गए स्पैल के दौरान वह बेहद महंगे साबित हुए.

     

    श्रीलंका के स्पिनर वानिंदु हसरंगा टी20 गेंदबाजों की नवीनतम सूची में तीन पायदान गिरकर छठे स्थान पर आ गए हैं, जबकि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सैम कुरेन अफगानिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ पांच विकेट लेने के बाद आठ पायदान ऊपर आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं. अगर टॉप टेन सूची में भारतीयों की बात करें तो केवल भुवनेश्वर कुमार 10वें नंबर पर हैं.

     

    भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को पाकिस्तान के खिलाफ किए गए शानदार परफार्मेंस का फायदा मिला और वह ऑलराउंडरों की रैंकिंग में तीन स्थान की बढ़ोत्तरी के साथ तीसरे स्थान पर पहुच गए हैं. 29 वर्षीय ऑलराउंडर ने टी20 वर्ल्ड कप में अपनी प्रभावशाली शुरुआत की है, जिसमें पंड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ 3 मूल्यवान विकेट चटकाए और फिर कोहली के साथ मिलकर भारत के रोमांचक रन चेज के दौरान मूल्यवान 40 रन बनाए.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर इस्माइल श्रॉफ का निधन
    Next Article कोयला परिवहन घोटाला- ईडी को मिले 100 करोड़ के अवैध लेन-देन के दस्तावेज

    Related Posts

    स्कूल जाते मासूम बच्चों की जान जोखिम में: विकसित भारत का कठोर सच

    August 6, 2026

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने श्री ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्र किया

    August 5, 2026

    जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले पर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    August 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्कूल जाते मासूम बच्चों की जान जोखिम में: विकसित भारत का कठोर सच

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने श्री ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्र किया

    जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले पर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कार्रवाई स्थगित करने की मांग

    एचसीएल के पूर्व सीएमडी संजीव कुमार सिंह के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच की मांग

    संजीव कुमार सिंह के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच की मांग

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्रित किया

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने अंगुल में रक्तदान शिविर आयोजित किया, 460 यूनिट रक्त एकत्र

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित किया, 460 यूनिट रक्त जमा

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले: विधायक पूर्णिमा साहू ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.