Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोमालिया के होटल में कार बम विस्फोट, 9 की मौत, अल-शबाब ने ली जिम्मेदारी
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    सोमालिया के होटल में कार बम विस्फोट, 9 की मौत, अल-शबाब ने ली जिम्मेदारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 26, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    किसमायो. दक्षिणी सोमालिया के किसमायो में एक होटल में हुए कार बम ब्लास्ट में रविवार को नौ लोग मारे गए और 47 घायल हो गए. आतंकी संगठन अल-शबाब ने हमले की जिम्मेदारी ली है. अल-शबाब अल-कायदा से जुड़ा हुआ है. इसने पहले राजधानी मोगादिशु और मध्य सोमालिया में हमले किए हैं.

     

    रविवार दोपहर 12.45 बजे आतंकियों ने हमला किया था. एक कार ने होटल के गेट को टक्कर मारी. इसके बाद धमाका हुआ. इस दौरान आतंकियों और सुरक्षा बलों के जवानों के बीच मुठभेड़ भी हुई. हमलावरों के मारे जाने के बाद मुठभेड़ शाम करीब सात बजे समाप्त हुआ. सुरक्षा मंत्री युसूफ हुसैन उस्मान ने संवाददाताओं को बताया कि हताहतों में पास के एक स्कूल से निकलने वाले छात्र भी शामिल हैं. आत्मघाती हमलावर सहित सभी चार हमलावर मारे गए. पहले एक आतंकी ने खुद को उड़ा लिया था. बाकी तीन को सुरक्षा बलों ने मार गिराया.

     

    घटना के प्रत्यक्षदर्शी फरहान हसन ने कहा कि हमले के वक्त मैं होटल के बाहर था. कार में सवार एक आत्मघाती हमलावर ने पहले खुद को उड़ा लिया था. इसके बाद तीन आतंकी होटल के अंदर घुसे. अल-शबाब ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि जुबालैंड की संघीय सरकार के सदस्य उस समय होटल में मिल रहे थे.

     

    15 साल से नागरिक और सैन्य ठिकानों पर हमले कर रहा है अल-शबाब

    बता दें कि अल-शबाब 15 साल से सोमालिया की सरकार को उखाड़ फेंकने की कोशिश कर रहा है. यह संगठन नागरिक और सैन्य ठिकानों पर हमले करता रहता है. 2012 में केन्याई बलों द्वारा समर्थित स्थानीय मिलिशिया द्वारा कब्जा किए जाने से पहले किस्मतयो अल-शबाब का गढ़ था.

    अगस्त में अल-शबाब समूह ने मोगादिशू के हयात होटल पर हमला किया था, जिसमें 21 लोग मारे गए थे और 117 घायल हो गए थे. 2019 में इस आतंकी संगठन ने किस्मतयो के एक होटल पर इसी तरह का हमला किया, जिसमें 26 लोग मारे गए थे और 56 घायल हो गए थे.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएशिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में अब नहीं, CM केजरीवाल बोले- हमने की कड़ी मेहनत
    Next Article बाबा राम रहीम, होंगे डेरे के गुरु, हनीप्रीत का नाम होगा, रूहानी दीदी

    Related Posts

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    June 19, 2026

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    June 19, 2026

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    बाप ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार

    लातेहार बालूमाथ में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत, गांव में मातम

    परिमल नाथवानी की बड़ी जीत: झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में रचा इतिहास

    रणनीति: झारखंड में भाजपा की सत्ता वापसी का मार्ग?

    पुणे में राधामोहन मिश्रा की गिरफ्तारी: अंधभक्ति का सच

    झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना: रघुवर दास का श्रेय

    शांति और स्वास्थ्य: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का वैश्विक संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.