Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्तान में फैला मलेरिया, भारत से 60 लाख मच्छरदानी खरीदने का लिया फैसला
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    पाकिस्तान में फैला मलेरिया, भारत से 60 लाख मच्छरदानी खरीदने का लिया फैसला

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इस्लामाबाद. पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत से 60 लाख मच्छरदानी की खरीद को मंजूरी दे दी है, ताकि अभूतपूर्व बाढ़ के कारण मलेरिया और जल जनित अन्य बीमारियों के प्रसार पर अंकुश लगाया जा सके. मीडिया की खबरों में मंगलवार को यह जानकारी दी गई. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) वैश्विक कोष के तहत उपलब्ध कराये गये वित्तीय संसाधनों का इस्तेमाल पाकिस्तान के लिए मच्छरदानी की खरीद में करेगा. जीयो टीवी की खबर में यह जानकारी दी गई. इसके पहले पाकिस्तान ने डब्ल्यूएचओ से मच्छरदानी उपलब्ध कराने के लिए अनुरोध किया था.

     

    मध्य जून में मूसलाधार बारिश के कारण आई विनाशकारी बाढ़ के कारण एक तिहाई पाकिस्तान पानी की चपेट में था, जिसके कारण 3.3 करोड़ लोगों को विस्थापित होना पड़ा, जबकि 1700 लोगों से अधिक की मौत हो गई. सितंबर में डब्ल्यूएचओ ने आगाह किया कि मलेरिया जैसी बीमारियों के मामले में इजाफे से दूसरी आपदा आ सकती है. पिछले हफ्ते डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी दी थी कि बाढ़ प्रभावित पाकिस्तान के 32 जिलों में जनवरी 2023 तक मलेरिया के मामलों की संख्या 27 लाख तक हो सकती है.

     

    बाढ़ प्रभावित 32 जिलों में मलेरिया तेजी से फैल रहा

    पाकिस्तान के अधिकारियों ने भी कहा है कि बाढ़ प्रभावित 32 जिलों में मलेरिया तेजी से फैल रहा है और मच्छर जनित बीमारियों से बच्चे प्रभावित हो

    रहे हैं. खबर में बताया गया है कि भारत से मच्छरदानी खरीदने के लिए पाकिस्तानी स्वास्थ्य मंत्रालय से पिछले महीने अनुमति मांगी गई थी.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश को मिला महाकाल कॉरिडोर, पीएम मोदी ने किया राष्ट्र को समर्पित
    Next Article किडनी का इलाज कराने सिंगापुर पहुंचे लालू यादव, बेटी ने एयरपोर्ट पर किया रिसीव

    Related Posts

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.