Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमिताभ बच्चन ने भी कई बार प्ले किया है सुपरहीरो का रोल
    Headlines सिनेमा

    अमिताभ बच्चन ने भी कई बार प्ले किया है सुपरहीरो का रोल

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज 80 साल के हो गए हैं। अमिताभ बच्चन पिछले 5 दशकों से भी ज्यादा वक्त से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बेहिसाब फिल्मों और टीवी शोज में तमाम तरह के किरदार निभाए हैं। इन दिनों ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘कृष’ जैसी सुपरहीरो मूवीज खूब सुर्खियां बटोरती हैं लेकिन अमिताभ बच्चन भी कई बार इस तरह के किरदार निभा चुके हैं।

     

    शहंशाह
    साल 1988 में आई फिल्म ‘शहंशाह’ के डायलॉग आज भी बच्चे-बच्चे की जुबान पर रहते हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन इंस्पेक्टर विजय कुमार श्रीवास्तव नाम के एक दब्बू पुलिस अफसर का किरदार निभाया था जो जुर्म से लड़ने के लिए शहंशाह का अवतार लेता है। इस फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन को बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।

     

    अजूबा
    साल 1991 में रिलीज हुई इस फिल्म में भी अमिताभ बच्चन ने सुपरहीरो का रोल प्ले किया था। इस फिल्म से अमिताभ बच्चन का लुक आज भी वायरल होता रहता है। इस फिल्म ने उस दौर में बॉक्स ऑफिस पर 3.8 करोड़ रुपये कमा लिए थे। फिल्म में जफर अली रिजवान अजूबा बनकर लोगों की मदद करता है।

     

    जादूगर
    सुपरहीरो सिर्फ वो नहीं होता है जिसके पास जादुई शक्तियां होती हैं। कई फिल्मों और कॉमिक बुक्स में सुपरहीरो वो भई होता है जिसके पास लोगों की मदद करने की हिम्मत और इच्छाशक्ति हो। फिल्म जादूगर में अमिताभ बच्चन इसी तरह के एक सुपरहीरो के तौर पर नजर आए थे। उनके इस किरदार को देखकर डायमंड कॉमिक के ध्रुव की याद आती है।

     

    ब्रह्मास्त्र
    रणबीर कपूर और शाहरुख खान स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र में अमिताभ बच्चन ने गुरुजी का रोल प्ले किया था। फिल्म में गुरुजी के पास प्रभास्त्र नाम का दिव्य हथियार है। अमिताभ बच्चन का इस मामले में कोई सानी नहीं रही है। उन्होंने 80 की उम्र में भी सुपरहीरो का रोल प्ले करके साबित कर दिया है कि उम्र उनके लिए सिर्फ एक नंबर है। फिल्म में अमिताभ ने जबरदस्त एक्शन सीन किए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleक्रिस्टियानो रोनाल्डो का नया कारनामा, 700वां गोल दागकर रच दिया इतिहास
    Next Article इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी-बच्चों की देखभाल में अक्षम मुस्लिम को दूसरी शादी का अधिकार नहीं

    Related Posts

    *नए परिसीमन के बाद होगा बिहार में पंचायत चुनाव : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी*

    September 22, 2026

    *नए परिसीमन के बाद होगा बिहार में पंचायत चुनाव : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी*

    September 22, 2026

    बिहार की राजनीति: बदलते फैसले, उठते सवाल और भीतर की हलचल

    September 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    *नए परिसीमन के बाद होगा बिहार में पंचायत चुनाव : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी*

    *नए परिसीमन के बाद होगा बिहार में पंचायत चुनाव : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी*

    *केशरवानी समाज ने श्रद्धापूर्वक मनाई कुलगुरु महर्षि कश्यप मुनि की जयंती*

    El análisis detallado de estrategias y el spinogambino casino para jugadores exigentes

    पिघलते ग्लेशियर और खोखले होते पहाड़ः चेतावनी सुने

    बिहार की राजनीति: बदलते फैसले, उठते सवाल और भीतर की हलचल

    उल्हासनगर में दिनदहाड़े लूट: ठाणे क्राइम ब्रांच ने २४ घंटे में पकड़े ६ आरोपी, ३६ लाख बरामद

    लोरी मासूम थी, शायद हमारी नजर बड़ी हो गई

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को 2026 के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मान’ पुरस्कार की घोषणा

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.