Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में सबसे आगे खड़गे, दिग्विजय सिंह बन सकते हैं विपक्ष के नेता
    Breaking News Headlines राजनीति

    कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में सबसे आगे खड़गे, दिग्विजय सिंह बन सकते हैं विपक्ष के नेता

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कांग्रेस अध्यक्ष उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत लगभग तय मानी जा रही है। करीब 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर का कोई नेता अध्यक्ष बनने की ओर बढ़ रहा है। पर उनकी उम्मीदवारी और जीत की संभावना के साथ एक व्यक्ति एक पद का फॉर्मूले को लेकर बहस भी तेज हो गई है। खड़गे चुनाव जीतकर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालते हैं, तो उन्हें राज्यसभा में नेता विपक्ष का पद छोड़ना होगा। ऐसा इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इससे पहले रेस में एक तरफा आगे चल रहे राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के सामने भी यही प्रश्न सामने आया था लेकिन, हाईकमान के विश्वास में खरे नहीं उतरे गहलोत अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी से ही बाहर हो गए थे।

     

    मल्लिकार्जुन खड़गे ने करीब डेढ़ साल पहले फरवरी 2021 में राज्यसभा में नेता विपक्ष का पद संभाला था। पार्टी अध्यक्ष चुने जाने के बाद खड़गे को राज्यसभा में विपक्ष के नेता के पद से इस्तीफा देना होगा। ऐसे में खड़गे की जगह नया नेता विपक्ष बनना तय है। इस दौड़ में वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम, दिग्विजय सिंह और केसी वेणुगोपाल सहित कई नेता रेस में शामिल हैं।

     

    मल्लिकार्जुन खड़गे दक्षिण भारत से आते हैं। ऐसे में यह संभावना कम है कि राज्यसभा में नेता विपक्ष की जिम्मेदारी किसी दक्षिण भारतीय नेता को दी जाए। पार्टी यह फैसला करती है तो पी चिदंबरम, केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश दौ

    ड़ से बाहर हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में दिग्विजय सिंह विपक्ष के नेता पद के लिए प्रबल दावेदार बन सकते हैं।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपेट्रोलियम कंपनियों ने घटाये कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम, घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत नहीं
    Next Article एमपी में कलेक्टर से अभद्रता करने वाली विधायक रामबाई पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.