Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पेट्रोलियम कंपनियों ने घटाये कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम, घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत नहीं
    Breaking News Business Headlines

    पेट्रोलियम कंपनियों ने घटाये कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम, घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत नहीं

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. देश की सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कटौती कर दी है, हालांकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं किया गया है. पेट्रोलियम कंपनियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज से 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 25.5 रुपये प्रति सिलेंडर सस्ता हो गया है. नई दरें तुरंत प्रभाव से लागू हो गई हैं.

     

    गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव के बाद दिल्ली में इंडेन का 19 किलो का सिलेंडर 1859.5 रुपये का मिलेगा, जो कि पहले 1885 का मिल रहा था. वहीं कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर 1959 रुपये का हो गया है, जो पहले 1995.5 रुपये में मिल रहा था. मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1844 रुपये प्रति सिलेंडर से घट कर 1811.5 रुपये पर पहुंच गई है. चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर के भाव 2045 रुपये से घटकर 2009.5 रुपये प्रति सिलेंडर हो गए हैं. इससे पहले सितंबर में भी कीमतों में भी कटौती की गई थी, तब सिलेंडर के भाव 91.5 रुपये घटाए गए थे. अक्टूबर में की गई कटौती के साथ बीते लगातार 5 महीने से कमर्शियल गैस की कीमतों में राहत मिल रही है.

     

    गौरतलब है कि कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस की कीमतों को ऐलान करती हैं. फिलहाल दुनिया भर में नेचुरल गैस की कीमतों में बढ़त

    देखने को मिल रही है. जिससे आगे एक बार फिर कीमतों में दबाव देखने को मिल सकता है. दरअसल शुक्रवार को ही प्राकृतिक गैस की कीमतों में 40 प्रतिशत की रिकॉर्ड बढ़ोतरी की गई है. तेल मंत्रालय के अनुसार पुराने गैस क्षेत्रों से उत्पादित होने वाली गैसों के भुगतान की जाने वाली दर को मौजूदा 6.1 डॉलर एमएमबीटीयू से बढ़ाकर 8.57 डॉलर एमएमबीटीयू कर दिया गया है. इससे आने वाले समय में सीएनजी और पीएनजी महंगी हो सकती है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्र सरकार का बड़ा निर्णय: अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में 6 महीने के लिए बढ़ाया अफस्पा
    Next Article कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में सबसे आगे खड़गे, दिग्विजय सिंह बन सकते हैं विपक्ष के नेता

    Related Posts

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    June 7, 2026

    शारीरिक फिटनेस और स्वच्छता अभियान में मिसाल बना खैरासोल थाना

    June 7, 2026

    शेखपुरा में गन पॉइंट से 18 लाख की लूट

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    शारीरिक फिटनेस और स्वच्छता अभियान में मिसाल बना खैरासोल थाना

    शेखपुरा में गन पॉइंट से 18 लाख की लूट

    रानीश्वर में सड़क दुघर्टना में एक जख्मी

    गिरिडीह झारखंड क्रिकेट टी-20 लीग की ट्रॉफी यात्रा का गिरिडीह से भव्य आगाज, पूरे राज्य का करेगी भ्रमण

    मधुबनी में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    श्री हनुमान जी से जुडने का सटीक तरीका है श्री हनुमान चालीसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.