Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नवादा में डीजे के साथ निकाली शवयात्रा, नदी में आयी अचानक बाढ़, चिता संग बह गया अधजला शव, डूबने लगे 10 लोग
    Breaking News Headlines बिहार

    नवादा में डीजे के साथ निकाली शवयात्रा, नदी में आयी अचानक बाढ़, चिता संग बह गया अधजला शव, डूबने लगे 10 लोग

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिहार के नवादा में दाह संस्कार के दौरान अजब-गजब घटना हुई. एक बुजुर्ग के निधन पर स्वजनों ने डीजे के साथ अंतिम यात्रा निकाली. नदी किनारे शमशान में बाढ़ की धार अचानक तेज हो जाने से चिता पर रखे शव के साथ डीजे भी बह गया. वहां मौजूद 10 लोग भी तेज धार में फंस कर नदी में डूबने लगे. स्थानीय तैराकों की मदद से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. हालांकि, शव और डीजे का पता नहीं चल सका.

     

    मिली जानकारी के अनुसार रजौली थाना क्षेत्र के चितरकोली गांव के किनारे से गुजरती धनार्जय नदी में गुरुवार की शाम अचानक बाढ़ आ गई. जिस समय बाढ़ आई, उस समय नदी किनारे एक शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा था. नदी की तेज धार वहां खड़े ट्रैक्टर के साथ अधजले शव को भी साथ बहा ले गई. बड़ी मुश्किल से ट्रैक्टर को बचाया जा सका, लेकिन अधजले शव का पता नहीं चल सका. ट्रैक्?टर पर रखा डीजे भी बह गया. इस क्रम में वहां मौजूद 10 लोग भी तेज धार की चपेट में आ गए. हालांकि, उन्?हें बचा लिया गया.

     

    संस्कार के लिए डीजे संग पहुंचे शमशान

    ग्रामीणों के अनुसार गांव में 80 वर्षीय वृद्ध अर्जुन सिंह की मौत हुई थी. अंतिम संस्कार के लिए मृतक के स्वजन डीजे की व्यवस्था किए थे. डीजे ट्रैक्टर पर लादकर नदी घाट पर बजाने के लिए लाया गया था. शमशान में शव को लकडिय़ों की चिता पर सुलाकर आग लगाई गई. इसी बीच अचानक धनार्जय नदी में तेज बाढ़ आ गई और हादसा हो गया.

     

    बाढ़ की भयावहता को देखते हुए वहां मौजूद दूसरे लोग ग्रामीणों को वहां अंतिम संस्कार करने से मना कर रहे थे, लेकिन वे नहीं माने. बाद में जब हादसा हो गया, तब आसपास के लोग ही मदद के लिए आए और डूबते लोगों को बचाया.

    डीजे संचालक को हुआ एक लाख का नुकसान

    डीजे संचालक राजू कुमार ने बताया कि बाढ़ में दो साउंड बाक्स, जेनरेटर, साउंड सिस्टम सभी बह गए. वे अपनी कि़स्मत का रोना रोकर कहते हैं कि उन्हें करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकिस्तान में रेल थमी, इंजन चलाने के लिए नहीं हैं ईंधन, कई ट्रेनें रद्द
    Next Article केंद्र सरकार का बड़ा निर्णय: अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में 6 महीने के लिए बढ़ाया अफस्पा

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.