Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अगले 3 दिनों में एमपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, दक्षिण-पश्चिम मानसून का दिख रहा असर
    Breaking News Headlines

    अगले 3 दिनों में एमपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, दक्षिण-पश्चिम मानसून का दिख रहा असर

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. सितंबर का महीना खत्म होने वाला है, लेकिन मानसूनी बादल अभी भी देश के कई हिस्सों में छाये हुए हैं और झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों समेत कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है.

    भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून के पश्चिम राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और गुजरात के सौराष्ट्र एवं कच्छ क्षेत्रों से अगले दो से 3 दिनों में लौटने की संभावना है. इसके कारण मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर के बीच भारी बारिश होने का अनुमान है.

     

    यहां हो सकती है बारिश?

    मौसम विभाग ने बताया कि 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर के बीच मानसून का असर रहेगा. उसके बाद मानसून के लौटने आसार हैं. आईएमडी ने कहा कि हालांकि, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती हवाओं का एक क्षेत्र तेज होकर कम दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है जो उत्तर-पश्चिम दिशा में मध्य प्रदेश तक जाएगा. इसकी वजह से भी बारिश हो सकती है. इस बीच 28 से 30 सितंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और रायलसीमा में गरज एवं बिजली गिरने के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की आशंका है. 28 और 29 सितंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी ऐसे ही हालात बने रहेंगे.

     

    इसके अलावा उत्तर आंतरिक कर्नाटक में भी 29 और 30 सितंबर को मध्यम से भारी बारिश होने की आशंका है.29 सितंबर, 1 और 2 अक्टूबर को ओडिशा में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा 2 अक्टूबर को झारखंड और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज एवं बिजली गिरने के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है.

     

    दुर्गा पूजा के दौरान बरसेंगे बादल

    कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्सों में दुर्गा पूजा के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई गई है. बंगाल में दुर्गा पूजा का मुख्य उत्सव महासप्तमी से शुरू होकर महादशमी तक 4 दिन चलता है. मौसम विभाग ने बताया कि उत्सव के चारों दिन बारिश होने की संभावना है, जबकि 2 अक्टूबर और महासप्तमी के दिन कोलकाता और राज्य के अन्य दक्षिणी जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना है. वहीं 5 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तर प्रदेश में तीन और महिला पीएसी बटालियन की होगी स्थापना
    Next Article वरिष्ठ अधिवक्ता आर वेंकटरमणि होंगे भारत के नए अटॉर्नी जनरल

    Related Posts

    ईवीएम पर उठ रहे सवालों: अफवाहों की राजनीति और लोकतांत्रिक विश्वास पर खतरा

    August 6, 2026

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    August 6, 2026

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ईवीएम पर उठ रहे सवालों: अफवाहों की राजनीति और लोकतांत्रिक विश्वास पर खतरा

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    मानसून सत्र छोटा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.