Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत और पाकिस्तान की मेजबानी के ईसीबी के प्रस्ताव को बीसीसीआई की ना, कहा- संभव ही नहीं
    Breaking News Headlines

    भारत और पाकिस्तान की मेजबानी के ईसीबी के प्रस्ताव को बीसीसीआई की ना, कहा- संभव ही नहीं

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 28, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लंदन. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने भारत और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज अपने यहां कराने का प्रस्ताव रखा था. इस प्रस्ताव से उम्मीद जगी थी कि दो पड़ोसियों के बीच लंबे अरसे से चले रहे द्विपक्षीय सीरीज का सूखा खत्म होगा, लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने भविष्य में इस तरह की संभावनाओं से इनकार कर दिया है. फैंस को इन दोनों टीमों के बीच मैच या तो किसी आईसीसी इवेंट में या फिर एशिया कप में देखने को मिलता है.

     

    दोनों देशों के राजनीतिक संबध ठीक नहीं है और इसी कारण दोनों टीमें एक दूसरे के देश का दौरा नहीं करती हैं. ऐसे में ईसीबी ने अपने यहां इन दोनों टीमों के बीच द्विपक्षीय सीरीज कराने का प्रस्ताव रखा है. अंग्रेजी अखबार द टेलीग्राफ ने अपनी रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है. ईसीबी ने जहां अपने फायदे के लिए यह पेशकश की है वहीं बीसीसीआई ने इस पर कहा अगले कुछ वर्षों में ऐसी कोई संभावना नहीं है.

     

    बीसीसीआई के एक अधिकारी ने मंगलवार को गोपनीयता की शर्त पर समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, पहली बात तो यह है कि ईसीबी ने भारत-पाक सीरीज को लेकर पीसीबी से बात की है जो कि थोड़ा अजीब है. किसी भी तरह से पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज का फैसला बीसीसीआई नहीं बल्कि सरकार करेगी. अभी यथास्थिति बरकरार है. हम पाकिस्तान के खिलाफ केवल बहुराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में ही खेलेंगे. ईसीबी के डिप्टी चेयरमैन मार्टिन डारलो ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से बात की. ये बातचीत इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही मौजूदा टी20 सीरीज में हुई है. उन्होंने भविष्य में भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड के मैदानों का इस्तेमाल करने का प्रस्ताव रखा है.

     

    भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी मैच होता है तो स्टेडियम खचाखच भरे होते हैं. हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात में खेले गए एशिया कप-2022 में ये देखने को मिला था. ईसीबी ने ये प्रस्ताव इस लिहाज से भी रखा है कि ये मैच उसके स्टेडियम में दर्शकों को लेकर आएंगे. वैसे भी इंग्लैंड में भारत और पाकिस्तान के रहने वाले लोगों की तादाद भी अच्छी खासी है.

     

    पाकिस्तान टीम 2013 में भारत के दौरे पर आई थी. इस दौरे पर उसने तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली थी जिसमें भारत को 1-2 से हार मिली थी. साथ ही दो टी20 मैच भी खेले गए थे जिसमें एक मैच में भारत को जीत मिली थी तो दूसरे मैच में पाकिस्तान को. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की जब शुरुआत हुई थी तब पाकिस्तानी खिलाड़ी इस लीग में खेले थे लेकिन इसके बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भारत की लीग में खेलने की अनुमित नहीं मिली.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअब ओटीटी में एंट्री करने जा रही हैं अनन्या पांडे, ‘Call Me Bae’ में आयेंगी नजर
    Next Article गौतम अडानी अरबपतियों की लिस्ट में फिर तीसरे स्थान पर फिसले, जेफ बेजोस दूसरे स्थान पर पहुंचे

    Related Posts

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    July 15, 2026

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    July 15, 2026

    जगन्नाथ की रथयात्रा: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    July 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रथयात्रा 2026: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतांत्रिक मूल्यों का अवमूल्यन: विरोध की मर्यादा पर आनंद सिंह का विश्लेषण

    जगन्नाथ की रथयात्रा: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतंत्र में विरोध की मर्यादा: सरयू राय प्रकरण ने उठाए गंभीर सवाल

    ओशिवरा इलाके में एक हत्या: पुलिस ने एक घंटे में आरोपी को दबोचा

    बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पुलिस-जन संवाद पर जोर

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    जमशेदपुर पूर्वी में स्ट्रीट लाइट, सफाई और बुनियादी सुविधाओं को लेकर विधायक पूर्णिमा दास साहू ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

    मानवाधिकार सहयोग भारत का स्थापना दिवस मनाया गया, जमशेदपुर की चप्पलबाजी घटना की निंदा

    दंगा-रोधी मॉक ड्रिल में परखी गई जमशेदपुर पुलिस की तैयारी गोलमुरी पुलिस केंद्र में भीड़ नियंत्रण व आपात स्थिति से निपटने का किया गया अभ्यास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.