Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी के लाठी से पिटवाने के डर से भयभीत है परमानंद नगर के निवासी : विकास सिंह
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी के लाठी से पिटवाने के डर से भयभीत है परमानंद नगर के निवासी : विकास सिंह

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 19, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी के लाठी से पिटवाने के डर से भयभीत है परमानंद नगर के निवासी : विकास सिंह

    मानगो डिमना रोड स्थित परमानंद नगर में मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दल बल के साथ जेसीबी लेकर पहुंच गए और बीचों बीच सड़क को काटने लगे । स्थानीय लोगों ने जमकर इसका विरोध किया तो उन्होंने कहा विरोध करेंगे तो लाठीचार्ज करवा दूंगा इससे स्थानीय लोग डर गए और भाजपा नेता विकास सिंह को फोन कर मौके में बुलाया । स्थानीय लोगों ने बताया बगल में अर्जुन एनक्लेव नाम से बिल्डर के द्वारा बहूमंजिली इमारत निर्माण कराया गया है कार्यपालक पदाधिकारी चाहते हैं बिना निविदा के और बिना स्थल निरीक्षण किए हुए बस्ती के बीचो बीच सड़क को काट कर बस्ती में निजी स्तर में बनाए हुए नाली में फ्लैट से निकला हुआ नाला को मिलवा दिया जाए । बस्ती वासियों ने इसका जमकर विरोध किया स्थानीय लोगों ने कहा अन्य कई रास्ते हैं जिसे

    आसानी से फ्लैट का नाला जा सकता है लेकिन कार्यपालक पदाधिकारी का बिल्डर से प्यार इतना है कि वह बस्ती में रहने वाले सभी गरीब तबके के लोग को दबाना चाहते हैं । 6 इंच बाय 6 इंच की नाली लोग अपने खर्चे से बनाए हुए हैं उसमें अगर फ्लैट का नाला जोड़ दिया जाएगा तो बस्ती जलमग्न हो जाएगा । परमानंद नगर वैसा इलाका है जहां हल्की बारिश में पूरा इलाका जलमग्न हो जाता है लोगों को पलायन करना पड़ता है ऐसे में फ्लैट का नाला गले की हड्डी लोगों का बन जाएगा । स्थानीय लोगों ने बताया बगल में ऊंची रसूख रखने वाले लोग रहते हैं

    उनके बगल में ही बड़ा नाला है लेकिन वें प्रभावशाली लोग हैं जिसके चलते कार्यपालक पदाधिकारी उचित स्थान में नाला ना बनाकर हम गरीबों को दबाना चाहते हैं । मौके में पहुंचे विकास सिंह ने कहा गरीब और कमजोर को दबाने का काम का विरोध किया जाएगा । मामले की जानकारी उपायुक्त महोदय को दी जाएगी आखिर बिना निविदा और बिना निविदा पास कराए कैसे कार्यपालक पदाधिकारी परमानंद नगर के बीचो-बीच नाला ले जाना चाहते हैं और

    लाठी चलाने की बात कही । स्थानीय लोगों ने कहा कि नियम कानून को हादसे में रखकर बहुमंजिला इमारत का निर्माण कराया जा रहा है इसकी भी जांच की जानी चाहिए । मौके पर मुख्य रूप से विकास सिंह, राज सिंह, विष्णु साहू, गौतम धर, संजीव सिंह, विनय सिंह, सतेंद्र प्रसाद, बबलु शर्मा, श्याम गुप्ता, छोटेलाल साव, सहित सैकड़ों महिलाएं मौके पर उपस्थित थीं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछन्नी बाबा की अंतिम अरदास का भोग 21 सितंबर को
    Next Article पथ निर्माण से जुड़ी सभी परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए फॉरेस्ट क्लीयरेंस की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश

    Related Posts

    कल्याण तालुका के वरप गांव में गरबा पंडाल पर तलवार से हमला, 8 हुड़दंगियों ने मचाया आतंक

    October 20, 2026

    कदमा टोल ब्रिज के पास किशोर की चाकू मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

    October 19, 2026

    मां रूपी सोरेन की अस्थियां लेकर रजरप्पा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दामोदर-भैरवी संगम पर करेंगे विसर्जन

    October 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कल्याण तालुका के वरप गांव में गरबा पंडाल पर तलवार से हमला, 8 हुड़दंगियों ने मचाया आतंक

    त्योहारों की रोशनी में दम न तोड़ दे ज़िंदगी

    भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूब

    कदमा टोल ब्रिज के पास किशोर की चाकू मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

    मां रूपी सोरेन की अस्थियां लेकर रजरप्पा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दामोदर-भैरवी संगम पर करेंगे विसर्जन

    जमशेदपुर के मानगो में 99 शोरूम में भीषण आग, 8-10 लाख के नुकसान का अनुमान

    श्री श्री वीर कुंवर सिंह मैदान में 51 फीट के रावण का होगा दहन, 21 अक्टूबर को आयोजन

    चांडिल डकैती कांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, 24 लाख के जेवर बरामद

    जमशेदपुर जिले के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था संधारण एवं भी

    मनगसो में 5 किलो के गैस सिलेंडर में जोरदार विस्फोट, चाची-भतीजी की दर्दनाक मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.