Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में शहरी निकाय, जुस्को के साथ बैठक, दुर्गापूजा को लेकर प्रशासनिक तैयारी पर की गई चर्चा
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड धर्म

    जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में शहरी निकाय, जुस्को के साथ बैठक, दुर्गापूजा को लेकर प्रशासनिक तैयारी पर की गई चर्चा

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 10, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में शहरी निकाय, जुस्को के साथ बैठक, दुर्गापूजा को लेकर प्रशासनिक तैयारी पर की गई चर्चा, पूजा पंडाल व विसर्जन घाटों की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, स्ट्रीट लाईट, हाई मास्ट लाईट मरम्मतीकरण, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण आदि को लेकर बनाई गई रणनीति

    दुर्गापूजा को लेकर नगर निकायों में 24X7 कंट्रोल रूम/वॉर रूम कार्यरत करें, प्राप्त शिकायतों/ समस्याओं का त्वरित निष्पादन में होगी आसानी… श्रीमती विजया जाधव, जिला उपायुक्त

    जिला उपायुक्त द्वारा नगर निकाय क्षेत्र में पारित नक्शा के अधतन स्थिति की समीक्षा की गई, कहा- नक्शा विचलन कर निर्माण कराने वालों के विरूद्ध विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करें

    समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव द्वारा दुर्गापूजा के दौरान पूजा पंडाल व विसर्जन घाटों की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, स्ट्रीट लाईट, हाई मास्ट लाईट मरम्मतीकरण, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, IEC एक्टिविटी आदि को लेकर नगर निकाय एवं जुस्को के साथ बैठक की गई। बैठक में एसडीएम धालभूम श्री संदीप कुमार मीणा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री नन्दकिशोर लाल, मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी श्री सुरेश यादव, जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी श्री जगदीश यादव, महाप्रबंधक जुस्को कैप्टन धनंजय मिश्रा, सिटी मैनेजर, जेई आदि उपस्थित रहे। जिला उपायुक्त ने बताया कि जल्द ही प्रशासन द्वारा सेंट्रल पूजा कमिटी/पीस कमिटी के साथ बैठक कर उन्हें प्रशासनिक तैयारियों एवं पूजा के दौरान विधि व्यवस्था के संधारण में अपेक्षित सहयोग को लेकर प्रशासन की भावनाओं से अवगत कराया जाएगा।

    तीनों नगर निकाय पदाधिकारियों को निदेशित किया गया कि जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के अतिरिक्त संबधित नगर निकाय भी कंट्रोल रूम/वॉर रूम का संचालन करेंगे । उन्होने कहा कि प्राप्त सूचना के आधार पर कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त कर्मी तत्काल वरीय पदाधिकारियों को सूचित करते हुए समस्याओं/शिकायतों का निराकरण करना सुनिश्चित करेंगे । पूजा शुरू होने से पहले विभिन्न स्थानों में अधिष्ठापित हाई मास्ट लाईट का स्थलीय निरीक्षण तथा स्ट्रीट लाईट का मरम्मतीकरण, फॉगिंग, ब्लिंचिंग, नियमित नाली- सड़कों की साफ-सफाई का निर्देश दिया गया। पूजा पंडाल परिसर की साफ- सफाई, पेयजलापूर्ति आदि को लेकर भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए । जिला उपायुक ने कहा कि जिले में प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह वर्जित है ऐसे में IEC एक्टिविटी के तहत पंडालों में NO PLASTIC एवं नशा मुक्ति को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए पोस्टर लगायें। बैठक में पंडालों के आसपास कचड़ा जमा नहीं हो इसके लिए बड़े डस्टबिन लगाने, विसर्जन को लेकर नदी घाटों की साफ-सफाई, साउंड सिस्टम, गोताखोर की उपलब्धता, नदी में ‘आगे खतरा है’, ‘डेंजर जोन’ आदि से जुड़े साइनेज लगाने, पूजा एवं विसर्जन के दौरान भीड़ नियंत्रण तथा सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई ।

    बैठक में जिला उपायुक्त द्वारा नगर निकायों में पिछले 6 महीनों में पारित हुए नक्शा, नक्शा विचलन के विरूद्ध की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की गई। जिला उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि पारित नक्शा में थोड़ी बहुत भी विचलन कर निर्माण कार्य हुआ हो तो तत्काल संबंधितों के विरूद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होने पारित नक्शा के विरूद्द किए जा रहे निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण के लिए नगर निकायों के विजिलेंस टीम को निर्देश दिए। साथ ही नक्शा विचलन करने वालों को किसी भी हाल में पानी-बिजली का कनेक्शन नहीं मिले इसे सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया । जिला उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि नक्शा विचलन करने वालों को नोटिस दें तथा खुद अवैध निर्माण कार्य तोड़ने का भी निर्देश दें, आदेश की अवहेलना पर प्रशासनिक कार्रवाई की चेतावनी दें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबारीडीह मोहरदा वास्तु विहार में दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन हुआ
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने 3.65 करोड़ रुपये की 88 योजनाओं का किया शिलान्यास

    Related Posts

    “दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव केवल फिल्म महोत्सव नहीं, बल्कि प्यार और दोस्ती का भी उत्सव है” – प्रसिद्ध निर्देशक अडूर गोपालकृष्णन

    May 5, 2026

    बंगाल की जीत उत्तर भारतीयों की जीत : सुधीर कुमार पप्पू 

    May 5, 2026

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    “दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव केवल फिल्म महोत्सव नहीं, बल्कि प्यार और दोस्ती का भी उत्सव है” – प्रसिद्ध निर्देशक अडूर गोपालकृष्णन

    बंगाल की जीत उत्तर भारतीयों की जीत : सुधीर कुमार पप्पू 

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, ‘झाल मुड़ी’ बांटकर साझा की खुशियां

    टिनप्लेट कंपनी गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन, बकाया भुगतान और पुनर्नियुक्ति की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.