Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर की सुर्खियां
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    जमशेदपुर की सुर्खियां

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 1, 2022No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जमशेदपुर के गालूडीह थाना क्षेत्र निवासी मयंक दास बीते 4 महीनों से लापता

    नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2022 का आयोजन

    जेएसससी द्वारा निकाले गए बहाली के विरोध में पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    भगवान गणेश के आधार कार्ड को दर्शाते हुए पंडाल का हुआ निर्माण

    1 सितंबर से 30 सितंबर तक पोषण माह मनाया जाएगा

    जमशेदपुर के गालूडीह थाना क्षेत्र निवासी मयंक दास बीते 4 महीनों से लापता है. इसको लेकर मयंक दास की पत्नी बेबी दास दर-दर की ठोकरें खा रही है. गोविंदपुर थाने में पति के गायब होने की लिखित सूचना भी दर्ज करा चुकी है, बावजूद इसके मयंक का कोई अता- पता नहीं चल सका है. बता दें कि मयंक गोविंदपुर में अपने ससुराल में रहता था. यही किसी फर्नीचर की दुकान में काम करता था. मयंक का पैतृक घर गालूडीह में है. घटना के दिन अपनी पत्नी से गालूडीह जाने की बात कह कर निकला, दोबारा लौटकर अब तक नहीं आया है. इसको लेकर गुरुवार को बेबी दास जमशेदपुर एसएसपी कार्यालय पहुंची और अपने पति को ढूंढ निकालने की फरियाद लगाई. बेबी दास के साथ पहुंचे भाजपा नेता विमल बैठा ने बताया कि बेबी दास पति के गायब होने से बीमार रहती है. उसके दो छोटे- छोटे बच्चे भी हैं. पति के नहीं मिलने से उसकी मानसिक स्थिति भी खराब हो रही है. वही बेबी दास ने बताया कि उसका पति का अपने पिता और बहनोई के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था.

    नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2022 का आयोजन

     

    जमशेदपुर मे सेकण्ड सी. आई. एस. सी. इ नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2022 का आयोजन गुरुवार से जे. आर. डी स्पोर्ट्स कोम्प्लेक्स मे आयोजित किया जा रहा है, जहाँ उद्घाटन सत्र मे जमशेदपुर के नगर पुलिस अधीक्षक के. विजय. शंकर मौजूद रहे.
    जमशेदपुर के 11 स्कूलों ने संयुक्त रूप से इस इवेंट का आयोजन किया है, जहाँ पुरे देश के 10 ज़ोन से 229 प्रतिभागी शामिल हो रहे हैँ, इसमे अंडर 14, 17 और 19 कैटगरी के खेल होने है, देश भर के तमाम सी. आई. एस. सी बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों से प्रतिभागी इसमे शामिल है, उद्घाटन सत्र मे पारम्परिक नृत्य व संगीत की प्रस्तुति छात्रों ने दी.

    जेएसससी द्वारा निकाले गए बहाली के विरोध में पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    अनिम्प्लॉयड यूथ स्ट्रगल कमेटी, पूर्वी सिंहभूम की ओर से गुरुवार को जेएसससी द्वारा निकाले गए बहाली के विरोध में पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया. इस दौरान प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने नियमावली का पुरजोर विरोध जताया. छात्रों ने बताया कि नियमावली में विसंगतियों के कारण कई छात्रों का भविष्य अधर में लटक सकता है. उन्होंने बताया कि, नियमावली में वैसे छात्र लैब असिस्टेंट के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी भी विषय में डिग्री हासिल किया है. उन्होंने ऑनर्स के छात्रों को प्राथमिकता देने की मांग की. झारखंड पीजीटी प्लस टू शिक्षक बहाली में गृह विज्ञान, राजनीति विज्ञान, सामाज शास्त्र, दर्शन शास्त्र, मनोविज्ञान, उर्दू और क्षेत्रीय भाषाओं के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता देने की मांग की. बीएड/ पीजी के अपेयरिंग छात्रों को पीजीटी प्लस टू बहाली प्रक्रिया में शामिल करने की भी मांग की.

    भगवान गणेश के आधार कार्ड को दर्शाते हुए पंडाल का हुआ निर्माण

    जमशेदपुर मे गणेश उत्सव के तहत एक अनोखा पंडाल का निर्माण युवाओं के द्वारा किया गया है, जिसमे भगवान गणेश के आधार कार्ड को दर्शाते हुए पंडाल का निर्माण किया गया है, इसमें भगवान गणेश का पता, उनका जन्म तिथि भी अंकित किया गया है.
    साकची मिल एरिया मे इस पंडाल का निर्माण किया गया है, जहाँ विशाल आधार कार्ड रूपी पंडाल का निर्माण किया गया है, और आधार कार्ड के फोटो के स्थान पर गणेश जी की मूर्ति को स्थापित किया गया है, वैसे जमशेदपुर शहर मे पहली बार इस कॉन्सेप्ट पर पंडाल का निर्माण हुआ है जो लोगों के बिच चर्चा का विषय बना हुआ है, इस आधार कार्ड मे एक बार कोड भी है जिसे मोबाइल से स्कैन करने पर भगवान गणेश के अलग अलग चित्र देखने को मिलते हैँ, इस आधार कार्ड रूपी पंडाल मे भगवान गणेश के तमाम विवरण जैसे नाम, पता, जम्म तिथि आदि भी अंकित है, आयोजकों के अनुसार कुछ अलग हटकर करने की सोच को लेकर इसका निर्माण उनके द्वारा करवाया गया है, जहाँ लोगों को आधार कार्ड बनवाने का सन्देश भी दिया जा रहा है.

    1 सितंबर से 30 सितंबर तक पोषण माह मनाया जाएगा

    1 सितंबर से 30 सितंबर तक पोषण माह मनाया जाएगा. इसको लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. गुरुवार को पहले दिन जमशेदपुर के मानगो सीएचसी से स्वास्थ्य कर्मियों ने पोषण जागरूकता रैली निकाली. इसके माध्यम से स्वास्थ्य कर्मियों ने स्वस्थ रहने के संदेश से संबंधित नारे लगाए एवं हाथों में बैनर पोस्टर लेकर क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया. इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मी ज्योति रजक ने क्षेत्र के लोगों से स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन करने. घरों में बना भोजन करने. जंक फूड से दूर रहने, फल और हरी सब्जियों का प्रयोग अधिक करने की अपील की.
    ज्योति रजक (स्वास्थ्य कर्मी- मानगो सीएचसी)

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजगदेव बाबू का शहादत दिवस 11 सितंबर को मनायेगी आजसू
    Next Article प्रखंड स्तरीय आई.सी.डी.एस पदाधिकारियों का सुपोषण पर तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

    Related Posts

    सासाराम में 321 प्रशिक्षित महिला जवानों की पारण परेड, डीआईजी ने सौंपे प्रशस्ति प

    June 23, 2026

    धान बीज वितरण अभियान का विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ, किसानों को समय पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज

    June 23, 2026

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सासाराम में 321 प्रशिक्षित महिला जवानों की पारण परेड, डीआईजी ने सौंपे प्रशस्ति प

    धान बीज वितरण अभियान का विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ, किसानों को समय पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध एवं संवेदनशील कार्रवाई हेतु आश्वस्त

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, भाजपा पूर्वी सिंहभूम की महत्वपूर्ण बैठक घाटशिला में संपन्न

    झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर

    बीपीएम मध्य विद्यालय के शिक्षकों का तीन माह का वेतन भुगतान अविलंब कराया जाए

    कोचिंग संस्थानों के सुरक्षा मानकों की जांच कराए प्रशासन : कुलबिंदर

    साकची सब्जी मंडी से महिला डॉक्टर का ढाई लाख का सोने का आभूषण गायब, पुलिस जांच में जुटी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.