Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोकसभा चुनाव में हार पर बोले रघुवंश,कहा- बीजेपी के खिलाफ एकजुट हो सभी दल
    Breaking News बिहार राजनीति

    लोकसभा चुनाव में हार पर बोले रघुवंश,कहा- बीजेपी के खिलाफ एकजुट हो सभी दल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 4, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना: लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की हार को लेकर आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि महागठबंधन की नीति के साथ-साथ आरजेडी के सवर्ण आरक्षण का विरोध गलत रहा. साथ ही उन्होंने बीजेपी के खिलाफ सभी पार्टियों को एकजुट होने की बात कही है. रघुवंश प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी महागठबंधन में शामिल होने का न्योता दिया है.आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की हार को लेकर सोमवार को कहा कि सीटों का बंटवाारा और उम्मीदवार का चयन ठीक नहीं किया गया. महागठबंधन में कॉमन मिनीमम प्रोग्राम भी नहीं था. साथ ही सवर्ण आरक्षण का आरजेडी द्वारा विरोध किये जाने को भी उन्होंने गलत करार दिया है. उन्होंने कहा है कि सवर्ण आरक्षण का विरोध करना नॉन पालिटिकल स्टेप है. आरजेडी नेता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महागठबंधन में शामिल होने का न्योता दिया है. साथ ही कहा है कि सभी गैर बीजेपी दलों को एक साथ आना चाहिए. उन्होंने कहा कि ”आप नीतीश जी को जानते हैं, वे निश्चित रूप से पक्ष बदलेंगे. ,लेकिन कोई भी भविष्यवाणी नहीं कर सकता कि वह कब क्या करेंगे या क्या कहेंगे. ऐसा एक बार नहीं, बल्कि कई बार हुआ है. यह आश्चर्य की बात नहीं है. मैं चाहता हूं कि सभी को एक साथ आना चाहिए, बीजेपी के खिलाफ.”

    जेडीयू नेता नीरज कुमार का हमला

    जेडीयू प्रवक्ता सह मंत्री बनाये गये नीरज कुमार ने आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद के बयान पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि ”रघुवंश प्रसाद की बात तो उनकी पार्टी में ही कोई नहीं सुनता.” साथ ही उन्होंने एनडीए में दरार से इनकार करते हुए कहा कि ”एनडीए में दरार-करार नहीं है. पूरा एनडीए एकजुट है.”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधानसभा चुनाव गठबंधन के साथ पर नेतृत्व झामुमो करेगा:हेमंत सोरेन
    Next Article चुनावों तक ही था वास्ता , अब पकड़ेंगे अपना अपना रास्ता !

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.