Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सियासी हलचल के बीच मुख्यमंत्री के कई कार्यक्रम कहा हम डरने वाले नहीं
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    सियासी हलचल के बीच मुख्यमंत्री के कई कार्यक्रम कहा हम डरने वाले नहीं

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 27, 2022No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड में सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री ने कई कार्यक्रमों में लिया हिस्सा मुख्यमंत्री आवास में बैठक के बाद आत्मविश्वास से लवरेज दिखे मुख्यमंत्री

    कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में सत्ता पक्ष के मंत्री एवं विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता की मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन

    भाजपा में जो मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं उनके मनसूबे कभी पूरे नहीं होंगे:बन्ना गुप्ता
     स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, पुलिसकर्मियों को भी मुख्यमंत्री गंभीर उपचार योजना और आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने का आग्रह

    ■ मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन विकास मेला- सह- विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन- शिलान्यास एवं परिसंपत्ति वितरण समारोह में शामिल हुए

    ■ मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में 3991 लाभुकों के बीच 5135.92675 लाख रुपए की परिसंपत्ति का किया वितरण

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने हाल के घटनाक्रम पर अपनी बात रखते हुए कहा — हमारे पूर्वजों ने बहुत पहले ही हमारे मन से डर-भय को निकाल दिया है. हम आदिवासियों के DNA में डर और भय के लिए कोई जगह नहीं है.

    ★ फायरिंग रेंज आंदोलन से जुड़े सभी केस वापस लेगी सरकार

    ★ जल-जंगल-जमीन और अपने हक-अधिकार के लिए आंदोलन करना हमारे खून में है

    झारखंड वासियों के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास कर रही है सरकार:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    लातेहार:धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा, सिदो-कान्हू, चाँद-भैरव के हम वंशज हैं। जल-जंगल-जमीन और अपने हक के लिए आंदोलन करना हमारे खून में है। विगत 30 सालों से वर्ष के 2 दिन 22 और 23 मार्च को टुटवापनी मोड़ पर फायरिंग रेंज की जमीन वापस पाने को आंदोलन करने के लिए लोग एकत्रित होते थे। इस आंदोलन में गुरुजी श्री शिबू सोरेन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया था। आज उसी आंदोलन के हक में फैसला लेने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ। अब यह जमीन यहां के मूल निवासियों की रहेगी। सरकार इस आंदोलन से जुड़े सभी केस वापस लेने जा रही है। मुख्यमंत्री ने विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा कि दुर्भाग्य है हमारा, हम आदिवासियों का कि विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री ने आदिवासी समाज को शुभकामना सन्देश देना भी उचित नहीं समझा। इनकी नजर में हम आदिवासी नहीं वनवासी हैं। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने टुटवापनी मोड़, लातेहार में विकास मेला सह विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन, शिलान्यास एवं परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहीं। इस अवसर पर नेतरहाट फायरिंग रेंज के आंदोलन में शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु मुख्यमंत्री ने दो मिनट का मौन रखा। साथ ही आंदोलन में मुख्य निभाने वाले केंद्रीय जन संघर्ष समिति के लोगों एवं शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया।

    विस्थापितों की पीड़ा से वाकिफ है सरकार

    मुख्यमंत्री ने कहा कि फायरिंग रेंज के आंदोलन में शहीद, प्रताड़ित, विस्थापित लोगों की पीड़ा को मैं भली-भांति समझता हूं। हमारे लिए जल, जंगल और जमीन ही सब कुछ है। 1965 में जब फायरिंग रेंज स्थापित किया गया, तो यहाँ के गांव के गांव विस्थापित करा दिए गए। विस्थापितों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। आज इस जमीन को वापस लेकर हम इसपर हल बैल के साथ जब तक खेती नहीं करते तब तक इस आंदोलन के शहीदों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि पूरी नहीं होगी।

    झारखंडवासियों के चेहरे पर ला रहे हैं मुस्कान

    मुख्यमंत्री ने कहा कि नेतरहाट की वादियों के बीच विकास मेले का आयोजन हमारे मूलनिवासी, आदिवासी, गांव के लोग, किसान भाई के बीच सरकार की कल्याणकारी योजना पहुंच रही है या नहीं, इसे देखने का हमारा प्रयास है। आज करोड़ो की परिसंपत्ति का लाभुकों के बीच वितरण किया जा रहा है और आगे भी जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ने का काम किया जाता रहेगा। हम हर झारखंडवासियों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम कर रहे हैं। जिनको योजनाओं से जोड़ा गया है, उनके चेहरे पर तो मुस्कान आ गयी है और लोग यह सोच कर भी खुश है कि सरकार हमारे हित के लिए कार्य कर ही रही है।

    विभिन्न योजनाओं से लोगों को किया जा रहा लाभान्वित

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जनकल्याण के लिए योजनाओं को बनाने का काम कर रहे हैं। आदिवासियों के सम्मान के लिए हमने जनजातीय महोत्सव मनाया। इसमें राज्य के आदिवासी भाइयों के साथ निकटवर्ती राज्यों के आदिवासी भाई भी आए। उनके बीच संस्कृति का आदान प्रदान हुआ। उन्होंने कहा कि आज गरीब बच्चों को पढ़ने के लिए पाठ्य पुस्तकें और पोशाक वितरित किये गए। सरकार की विभिन्न योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। साथ ही इस क्षेत्र के सर्वागींण विकास के लिए सरकार की महती योजनाओं का शिलान्यास और पूरी हो चुकी योजनाओं का उद्घाटन भी किया जा रहा है।

    60 योजना का हुआ उद्घाटन एवं 29 योजनाओं का शिलान्यास

    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा कुल 23127.80487 लाख रुपये की योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास एवं परिसंपत्ति वितरण किया गया। जिसमें, 913.66095 लाख रुपये की 60 योजना का उद्घाटन,17078.21717 लाख रुपये की 29 योजनाओं का शिलान्यास एवं 3991 लाभुकों के बीच 5135.92675 लाख रुपए की परिसंपत्ति का वितरण किया गया।

    उपस्थिति

    कार्यक्रम में लातेहार विधायक श्री बैद्यनाथ राम, विधायक मनिका श्री रामचंद्र सिंह, गुमला विधायक श्री भूषण तिर्की, आयुक्त पलामू प्रमंडल श्री जटा शंकर चौधरी, पुलिस उप महानिरीक्षक, पलामू प्रमंडल श्री राजकुमार लकड़ा, उपायुक्त लातेहार श्री भोर सिंह यादव, जिला प्रशासन के पदाधिकारी, योजनाओं के लाभुक एवं आम जन उपस्थित थे।

     

    सरकार पूरे मजबूती के साथ चल रही है और आगे भी पूरे मजबूती के साथ चलेगी – सत्यानन्द भोगता

    कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित सत्ता पक्ष के मंत्रीगण एवं विधायक दल की बैठक में मंत्री सत्यानन्द भोगता शामिल हुए। बैठक समाप्ति के उपरांत माननीय मंत्री भोगता ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि सरकार पूरे मजबूती के साथ चल रही है और आगे भी पूरे मजबूती के साथ चलेगी। हम सब एकजुट हैं। अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। सरकार के पास पर्याप्त संख्या बल है। हमारी सरकार को 41 के बजाय 51 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जी के साथ हमसब पूरे मजबूती के साथ खड़े हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफादर सेबेस्टियन जॉर्ज बने एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर – प्रो. संजय पात्रो बनाये गये एक्सएलआरआइ जमशेदपुर के डीन एकेडमिक्स
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.