Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खतरनाक वायरस से भरा लैपटॉप नौ करोड़ में हुआ नीलाम
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    खतरनाक वायरस से भरा लैपटॉप नौ करोड़ में हुआ नीलाम

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 1, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वॉशिंगटन:अमेरिका के न्यूयॉर्क में हुई नीलामी में बिल्कुल साधारण सा दिखने वाला एक लैपटॉप 10 लाख पाउंड (करीब 9 करोड़ रुपये) में नीलाम हुआ है. यह लैपटॉप कोई आम डिवाइस नहीं है, इसमें छह खतरनाक वायरस हैं, जो दुनिया को करीब 6.64 लाख करोड़ का नुकसान पहुंचा चुके हैं. लैपटॉप में फीड खतरनाक डिजिटल वायरस की वजह से यह दुनिया भर में लोकप्रिय हुआ था. लैपटॉप में करीब छह वायरस फीड हैं. इन छह वायरसों में वॉना क्राई रैनसमवेयर वायरस भी शामिल है. वॉना क्राई वही वायरस है, जिसकी वजह से वर्ष 2017 में यूके के नेशनल हेल्थ सर्विस (स्वास्थ्य सेवाएं) पूरी तरह ठप हो गई थी. इतना ही नहीं इससे 74 देशों के कंप्यूटर खराब हो चुके हैं. इसके अलावा लैपटॉप में आई लव यू, माई डूम, डार्क टकीला, सो बिग और ब्लैक एनर्जी वायरस भी फीड हैं.

    24 घंटे ब्रॉडकास्ट होता है

    सैमसंग मॉडल का यह लैपटॉप विंडोज एक्सपी के एसपी 3 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. खास बात यह है कि लैपटॉप के लिए एक वेबसाइट भी है. इसमें लैपटॉप को 24 घंटे लगातार ब्रॉडकास्ट किया जाता है.

    वैक्यूम में रखा जाता है

    यह लैपटॉप कितना खतरनाक है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों और केबल्स से अलग वैक्यूम में रखा जाता है. इसके इंटरनेट और कनेक्टिविटी पोर्ट्स (यूएसबी और नेटवर्क सॉकेट) को भी बंद रखा जाता है ताकि वायरस कभी लैपटॉप से निकल न पाएं.

    आर्ट पीस के तौर पर नीलाम

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लैपटॉप खरीदने वाले व्यक्ति के नाम का खुलासा नहीं किया गया. नीलामी में डिवाइस की बोली एक कला के नमूने के तौर पर लगी. दरअसल, इस लैपटॉप में वायरस को इंस्टाल करने वाले गुओ ओ डॉन्ग इसे वायरस से भरा आर्ट पीस ही बनाना चाहते थे. उन्होंने इसका नाम ‘परसिस्टेंस ऑफ केओस’ रखा था.

    लैपटॉप यूजर्स के लिए खतरा नहीं

    गुओ ओ डॉन्ग ने साइबर सिक्यॉरिटी कंपनी डीप इंस्टिंक्ट के साथ मिलकर इस लैपटॉप को तैयार किया. डीप इंस्टिंक्ट ने इस लैपटॉप के लिए वायरस सप्लाई किए थे. कंपनी का दावा है कि ये वायरस यूजर्स के लिए किसी तरह से खतरा पैदा नहीं करेंगे. इसके लिए प्रर्याप्त कदम उठाए गए हैं. कंपनी ने इस लैपटॉप को एयर-गैप्स’ मोड में रखा है. इसमें यूएसबी, वाईफाई, लैन कनेक्टिविटी नहीं दी गई है. यानी इसे खरीदने वाला यूजर इस लैपटॉप को इंटरनेट से कनेक्ट नहीं कर सकता है. इसलिए इसमें मौजूद खतरनाक वायरस इसी लैपटॉप में रहेंगे और दूसरे नेटवर्क में सर्कुलेट नहीं हो सकेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविश्वकप के नये सिक्सर किंग बने गेल
    Next Article ट्रंप के साथ समिट फेल तो नॉर्थ कोरिया ने राजदूत को दी सजा-ए-मौत

    Related Posts

    डीडी बार हत्याकांड: हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले एडीजी-डीआईजी-एसएसपी, जल्द गिरफ्तारी का भरोसा

    July 2, 2026

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने , आज स्वयं भरा एसआईआर(SIR) प्रपत्र

    July 2, 2026

    बोकारो पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, अंतरराज्यीय चेन स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़

    July 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    डीडी बार हत्याकांड: हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले एडीजी-डीआईजी-एसएसपी, जल्द गिरफ्तारी का भरोसा

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने , आज स्वयं भरा एसआईआर(SIR) प्रपत्र

    बोकारो पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, अंतरराज्यीय चेन स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़

    बोकारो वायरल वीडियो मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई आरक्षी पुलिस कर्मी को किया गया निलंबित।

    हथियार के साथ गिरफ्तार

    पाकुड़ शहीद एसपी अमरजीत बलिहार को पाकुड़ में भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का किया गया सम्मान

    परसुडीह में बच्ची की आड़ में चोरी, ग्रामीणों ने दबोचीं दो महिलाएं, 45 मिनट तक नहीं पहुंची पुलिस

    शहर में गिरती कानून व्यवस्था के विरोध में 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद, भाजपा ने किया आह्वान

    बसंती को मनाने टावर पर चढ़ा वीरू, पत्नी को ससुराल बुलाने के लिए युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा, 3 घंटे तक चला हंगामा

    पदभार संभालते ही एक्शन में एसपी मनोज स्वर्गियारी, अपराधियों को दी सख्त चेतावनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.