Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चीन में मिला नया वायरस लैंग्या, अब तक 35 बीमार, जानें कितना खतरनाक है
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    चीन में मिला नया वायरस लैंग्या, अब तक 35 बीमार, जानें कितना खतरनाक है

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बीजिंग. चीन के वुहान से निकले कोरोना वायरस ने दुनिया भर में तबाही मचाई है. इस बीच चीन में एक नया वायरस लैंग्या मिला है. नए वायरस ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है. इससे अब तक 35 लोग संक्रमित पाए गए हैं. ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक नए प्रकार के हेनिपावायरस लैंग्या से चीन के शेडोंग और हेनान प्रांतों में लोगों को संक्रमित पाया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि हेनिपावायरस को Langya हेनिपावायरस, एलएवी भी कहा जाता है. यह पूर्वी चीन में बुखार वाले रोगियों के गले से लिए गए सैंपल में पाया गया है.

     

    रिसर्च में भाग लेने वाले वैज्ञानिकों ने बताया कि नया खोजा गया हेनिपावायरस, जानवरों से इंसानों में आया हो सकता है. यह बुखार के मामलों से जुड़ा है. संक्रमित लोगों में बुखार, थकान, खांसी, जी मिचलाना और उल्टी सहित अन्य लक्षण होते हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि शेडोंग और हेनान में लैंग्या हेनिपा वायरस संक्रमण के 35 में से 26 मामलों में बुखार, चिड़चिड़ापन, खांसी, एनोरेक्सिया, मायलगिया, सिरदर्द और उल्टी जैसे लक्षण हैं. वर्तमान में हेनिपा वायरस के लिए कोई वैक्सीन या इलाज नहीं है और संक्रमितों के लिए एकमात्र इलाज सहायक देखभाल है. विशेषज्ञों का मानना है कि फिलहाल इससे घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन इसे हल्के में लेना भी ठीक नहीं होगा.

     

    ड्यूक-एनयूएस मेडिकल स्कूल में संक्रामक रोगों के प्रोग्राम में प्रोफेसर वांग लिनफा ने नए वायरस को लेकर कहा कि लैंग्या हेनिपावायरस के मामलों को गौर से देखें तो यह अब तक बहुत घातक या गंभीर नहीं है. इसलिए इससे घबराने की जरूरत नहीं है. लेकिन हमें चेतावनी के तौर पर स्वीकार करना

    होगा, क्योंकि प्रकृति में मौजूद कई वायरस ऐसे हैं, जिन्होंने मानव को संक्रमित करने के साथ ही डरावने परिणाम दिए हैं. हमने देखा कि इनसे समूचा विश्व प्रभावित हुआ है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर : बडगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, आतंकी लतीफ राठर को घेरा
    Next Article गरीबों के कल्याण में कोई कानून बाधा बने तो इसे तोड़ने में संकोच नहीं करना चाहिएः नितिन गडकरी

    Related Posts

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    August 8, 2026

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    August 8, 2026

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.