Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जम्मू-कश्मीर : बडगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, आतंकी लतीफ राठर को घेरा
    Breaking News Headlines

    जम्मू-कश्मीर : बडगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, आतंकी लतीफ राठर को घेरा

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जम्मू-कश्मीर. जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों ने बडगाम में एक बड़ा एनकाउंटर शुरू किया है. इस एनकाउंटर में तीन खूंखार आतंकवादी फंसे हुए हैं. पुलिस के मुताबिक इस एनकाउंटर में लश्कर ए तैयबा (टीआरएफ) के खूंखार आंतकी लतीफ राठर भी फंसा हुआ है. कश्मीर के एडीजीपी विजय कुमार ने बताया कि लतीफ राठर राहुल भट्ट और आमरीन भट्ट की हत्या समेत कई निर्दोष नागरिकों की हत्या में शामिल था. उन्होंने बताया कि एनकाउंटर शुरू हो चुका है. आगे की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.

     

    पुलिस और सुरक्षाबलों ने पुलवामा की सर्कलुर रोड पर स्थित ताहब क्रॉसिंग के पास से इस आईईडी को बरामद किया है. कश्मीर के एडीजीपी विजय कुमार का कहना है कि इतनी बड़ी मात्रा में आईईडी बरामद करके पुलिस और सुरक्षाबलों ने आतंकियों के नापाक मंसूबों को विफल कर दिया है. एडीजीपी के अनुसार 3 आतंकियों में लतीफ नाम का आतंकी भी मौजूद है. वह कई आम नागरिकों की हत्या में शामिल रहा है. एडीजीपी विजय कुमार ने बताया है कि कश्मीर घाटी में आतंकियों की ओर से मारे गए राहुल भट और टीवी एक्ट्रेस अमरीन भट की हत्या में भी लतीफ शामिल रहा है.

     

    तीनों आतंकी लश्कर ए तैयबा से जुड़े हैं. बताया जा रहा है कि पुलिस और सुरक्षाबलों को बडगाम के वॉटरहेल गांव में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी. इसके बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने संयुक्त रूप से उन्हें पकड़ने के लिए अभियान चलाया. इसी बीच आतंकियों ने उनपर फायरिंग कर दी. इसके बाद एनकाउंटर शुरू हो गया.

     

    गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों का ऑपरेशन ऑल आउट जारी है जिसमें आतंकियों को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है. आईजीपी कश्मीर के मुताबिक पिछले 6 महीने के दौरान सुरक्षा बलों ने 118 आतंकियों को मौत के घाट उतारे हैं. इन आतंकियों में 77 आतंकी पाकिस्तान प्रायोजित लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य थे. 2021 में भी सुरक्षा बलों ने 55 आतंकियों को ढेर किया था. दो-तीन महीने पहले जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने सरकारी कर्मचारियों को निशाना बनाकर कुछ लक्षित हत्याओं को अंजाम दिया था. इसके बाद सुरक्षा बलों ने इन खूंखार आतंकियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरेलवे क्रासिंग पर ट्रेन से जा भिड़ी कार, एक ही परिवार के 3 की मौत, 5 गंभीर
    Next Article चीन में मिला नया वायरस लैंग्या, अब तक 35 बीमार, जानें कितना खतरनाक है

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.