Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह बोले- नीतीश कुमार का कद घटाने को हुआ षड्यंत्र, आरसीपी थे दूसरा चिराग मॉडल
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह बोले- नीतीश कुमार का कद घटाने को हुआ षड्यंत्र, आरसीपी थे दूसरा चिराग मॉडल

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. आरसीपी सिंह इस्तीफे और उसके बाद चल रही गतिविधि पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि पार्टी से आरसीपी सिंह के त्यागपत्र देने पर मुझे कुछ नहीं कहना. लेकिन आरसीपी सिंह ने जो कहा, उस पर मुझे आश्चर्य है. उन्होंने कहा कि दरअसल यह नीतीश कुमार का कद घटाने को षड्यंत्र हुआ है. समय आने पर बताया जाएगा कि यह साजिश किसने की.

     

    ललन सिंह ने कहा कि आरसीपी सिंह पर नीतीश कुमार ने खूब भरोसा किया. नीतीश कुमार ने उनकी पहचान बनाई. आरसीपी सिंह जेडीयू को जानते ही कितना है? ललन सिंह ने कहा कि वे कभी संघर्ष के साथी नहीं रहे. वे हमेशा सत्ता के साथी रहे. इस बार सत्ता जाने की उनकी बौखलाहट दिखी. ललन सिंह के मुताबिक, जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी बने नहीं, बल्कि नीतीश कुमार ने उन्हें बनाया. मुझे भी नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया. मैं जेडीयू का केयरटेकर हूं.

     

    ललन सिंह ने आरसीपी सिंह के उस बयान को आड़े हाथ लिया, जिसमें उन्होंने जदयू को डूबता जहाज बताया था. ललन सिंह ने कहा कि जेडीयू डूबता नहीं, दौड़ता जहाज है. नीतीश कुमार ने जहाज में छेद करने वाले को बाहर निकाल दिया. ललन सिंह ने कहा कि एक चिराग तैयार था, दूसरा चिराग मॉडल तैयार हो रहा था.

     

    जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आरसीपी को जेडीयू की एबीसीडी भी पता नहीं. वे क्या जानते हैं समता पार्टी और जेडीयू के बारे में? आरसीपी सिंह के मंत्रिमंडल में शामिल होने पर तंज करते हुए ललन सिंह ने कहा कि माला लेकर गए और खुद पहन लिया. नीतीश कुमार भुंजा खाते हैं, इस पर भी आपत्ति है. ललन सिंह ने आरसीपी के बयान को लेकर पूछा, अगर नीतीश कुमार काम नहीं करते हैं तो बिहार का विकास कैसे हुआ. उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह को देर सबेर जाना था. उनका तन यहां था और मन कहीं और. त्यागपत्र दे दिए, अब जहां मन करे, चले जाइए. आप स्वतंत्र नागरिक हैं.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविवियन से नफरत नहीं करती हैं नीना गुप्ता, कहा- पसंद नहीं होते तो बच्चा क्यों करती
    Next Article इसरो के सबसे छोटे रॉकेट एसएसएलवी की लॉन्चिंग फेल, ऑरबिट तक नहीं पहुंच पाया सैटेलाइट

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.