Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह को लेकर प्रशासनिक-पुलिस अधिकारियों के साथ की गई बैठक, तैयारियों को लेकर दिए जरूरी दिशा-निर्देश
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    जिला उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह को लेकर प्रशासनिक-पुलिस अधिकारियों के साथ की गई बैठक, तैयारियों को लेकर दिए जरूरी दिशा-निर्देश

    News DeskBy News DeskAugust 2, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जिला उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह को लेकर प्रशासनिक-पुलिस अधिकारियों के साथ की गई बैठक, तैयारियों को लेकर दिए जरूरी दिशा-निर्देश

    गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में होगा जिला स्तरीय मुख्य समारोह, पूर्वा. 09:05 बजे किया जाएगा झंडोतोलन

    उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजन समिति गठित, 12 सदस्य किए गए शामिल

    भारत की स्वाधीनता के 75 साल पूरे हो रहे, जिला स्तरीय समारोह भी उसी भव्यता से मनाया जाएगा:श्रीमती विजया जाधव, जिला उपायुक्त

    परेड में 8 प्लाटून शामिल रहेंगी, तीन दिनों का होगा पूर्वाभ्यास:प्रभात कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक

    समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक-पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की गई ।बैठक में 15 अगस्त को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम को लेकर विमर्श किया गया एवं संबधित पदाधिकारियों को आयोजन से संबंधी जिम्मेदारी दी गई। इस वर्ष कोविड के नियमों में दी गई ढील को देखते हुए प्रभात फेरी तथा तिरंगा यात्रा निकालने की अनुमति दी गई है, इस शर्त पर कि राज्य सरकार द्वारा इस संबंध में आगे कोई दिशा-निर्देश प्राप्त होगा तो यह अनुमति अमान्य हो जाएगी । अनुमंडल पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी/नगर निकाय पदाधिकारी स्वतंत्रता सेनानियों के घर जा कर सम्मानित करेंगे । मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों की उपलब्धि, आकस्मिक परिस्थिति में उठाये गए कदमों को लेकर पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया ।

    जिला उपायुक्त ने कहा कि भारत की आजादी के इस वर्ष 75 साल पूरे हो रहे हैं, जिला स्तरीय कार्यक्रम भी भव्यता के साथ मनाया जाएगा । उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजन समिति का गठन किया गया है । महान स्वतंत्रता सेनानियों के प्रतिमा की साफ-सफाई संबंधित नगर निकाय पदाधिकारी या प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे। स्कूल के विद्यार्थियों के बीच पेंटिग/ड्रॉइंग आदि कंप्टिशन कराये जाएंगे। गोपाल मैदान स्थित मुख्य समारोह स्थल की तैयारी एवं इस हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था करने की जिम्मेदारी विशेष पदाधिकारी-जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति की होगी जो एनडीसी एवं जुस्को के प्रतिनिधि के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम की आवश्यक रूपरेखा सुनिश्चित करेंगे।

    जुस्को प्रबंधन को मैदान की साफ-सफाई एवं रखरखाव तथा डीएसपी ट्रैफिक को सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम स्थल में अग्निशामक वाहन तथा दो एंबुलेंस की तैनाती रहेगी। साथ ही पर्याप्त मात्रा में सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की जाएगी।

    वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सुरक्षा को लेकर पुख्ता व्यवस्था रहेगी। परेड में 8 टुकड़ियां शामिल होंगी जिनमें आर.ए.एफ, डी.ए.पी(महिला/पुरुष), जैप-6, होमगार्ड, एनसीसी (महिला/पुरूष ), स्कॉउट एंड गाइड को शामिल किया जाएगा। उन्होने बताया कि रिहर्सल कार्यक्रम तीन दिनों का होगा जिसमें 10, 12 को अभ्यास के पश्चात 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल होगा।

    बैठक में उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप प्रसाद, अपर उपायुक्त श्री सौरभ सिन्हा, एनईपी निदेशक श्रीमती ज्योत्सना सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री राजीव रंजन, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिनेश रंजन, डीसीएलआर श्री रविन्द्र गगरई, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार, ट्रैफिक डीएसपी श्री कमल किशोर, RAF, NCC, Scout & guide, टाटा स्टील, जुस्को के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी शामिल हुए ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहरजिंदर कौर ने जीता ब्रॉन्ज, भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में मिला 9वां मेडल
    Next Article जमशेदपुर पुलिस ने अजय साह उर्फ टिंकू हत्याकांड का किया खुलासा चार अपराधियों को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.