Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तराखंड: उफनती नदी पार करने के दौरान बही पर्यटकों की कार, 9 लोगों की मौत, एक को बचाया
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    उत्तराखंड: उफनती नदी पार करने के दौरान बही पर्यटकों की कार, 9 लोगों की मौत, एक को बचाया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नैनीताल. उत्तराखंड में नैनीताल जिले के रामनगर में आज सुबह करीब 5:30 बजे ढेला नदी के बहाव में एक अर्टिगा कार के बह जाने से 9 पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि एक लड़की को बचा लिया गया और उसे तत्काल मेडिकल सहायता मुहैया कराई गई. नदी में बहकर डूब गई कार में से सभी नौ शव सुबह करीब 10 बजे तक निकाले जा सके. घंटों की मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार को भी निकाल लिया गया. सभी मृतक पंजाब के बताए जा रहे हैं.बताया जा रहा है कि ढेला नदी की धारा के क्षेत्र में देर रात 2 बजे से ही बारिश हो रही थी, जिससे नदी उफान पर थी. काशीपुर से रामनगर जाने के रास्ते में नदी का बहाव देखकर रुके एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसने कार को बहाव तेज़ होने की सूचना देने के लिए हाथ से इशारा कर रोकने की कोशिश भी की, लेकिन वह कार नहीं रुकी और तेज बहाव की चपेट में आ गई. इस कार में कुल 10 लोग सवार थे, जिनमें से एक लड़की जीवित बच सकी है. डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने इस घटना और रेस्क्यू की पुष्टि की.
    सभी मृतक पंजाब के बताए जा रहे हैं और कार पर पटियाला के आरटीओ का नंबर दर्ज मिला. ये ढेला से रामनगर की तरफ जा रहे थे, तभी हादसे के शिकार हुए. मौके पर स्थानीय लोगों की काफी भीड़ जमा हुई और स्थानीय लोगों ने कार व शवों के रेस्क्यू में मदद भी की. कार पानी में पत्थरों के बीच बुरी तरह फंसी हुई थी, जिसे ट्रैक्टर की मदद से निकाला जा सका. पुलिस, स्थानीय प्रशासन और स्थानीय लोगों ने मिलकर यह पूरा अभियान चलाया और जेसीबी मौके पर नहीं आ सकी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleCBIC ने दी कर्मचारियों को बड़ी राहत: नियोक्ता की ओर से मिलने वाले भत्तों पर नहीं लगेगा जीएसटी
    Next Article हेमंत सोरेन के प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के ठिकानों पर छापा

    Related Posts

    असम : सीआरपीएफ अधिकारी ने दो सहकर्मियों की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

    August 4, 2026

    तमिलनाडु पुलिस ने उदयनिधि को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

    August 4, 2026

    सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस : यौन केस मामलों में लज्जा भंग या बेबस महिला जैसे शब्दों का न हो इस्तेमाल

    August 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    असम : सीआरपीएफ अधिकारी ने दो सहकर्मियों की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

    तमिलनाडु पुलिस ने उदयनिधि को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

    सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस : यौन केस मामलों में लज्जा भंग या बेबस महिला जैसे शब्दों का न हो इस्तेमाल

    लॉक अप के विनर को लेकर चर्चा तेज, शिवांगी जोशी के नाम की खबरों से सोशल मीडिया पर बहस

    संसद की कार्यवाही में व्यवधान डाल रहे कांग्रेस और उसके सहयोगी दल: भाजपा

    फुटपाथ पर पैदल चलना मौलिक अधिकार, सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारियों को तत्काल निशानदेही के दिए निर्देश

    कोहली-गंभीर विवाद पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा खुलासा, आक्रामकता जरूरी लेकिन सीमा नहीं लांघनी चाहिए

    नंबर प्लेट छिपाने पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, धोखाधड़ी नहीं मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन

    राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा फेरबदल, चढ़ावा चोरी कांड के बाद पालक पद से भैयाजी जोशी की भी हुई छुट्टी

    विपक्षी सांसदों ने चढ़ावा चोरी और छात्रों पर कार्रवाई को लेकर संसद परिसर में प्रदर्शन किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.