Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिंहभूम जिला हिन्दी सहित्य सम्मेलन और मीडिया मंत्रा ऐक्टिंग अकादमी के द्वारा आयोजित अभिनय प्रशिक्षण शिविर का हुआ भव्य समापन
    Breaking News Headlines झारखंड राष्ट्रीय साहित्य

    सिंहभूम जिला हिन्दी सहित्य सम्मेलन और मीडिया मंत्रा ऐक्टिंग अकादमी के द्वारा आयोजित अभिनय प्रशिक्षण शिविर का हुआ भव्य समापन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 24, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिंहभूम जिला हिन्दी सहित्य सम्मेलन और मीडिया मंत्रा ऐक्टिंग अकादमी के द्वारा आयोजित अभिनय प्रशिक्षण शिविर का हुआ भव्य समापन

    सिंहभूम जिला हिन्दी सहित्य सम्मेलन और मीडिया मंत्रा ऐक्टिंग अकादमी के द्वारा आयोजित अभिनय प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह आज शाम तुलसी भवन के चित्रकूट कक्ष मे धूमधाम से संपन्न हुआ। वाग्देवी सरस्वती की वन्दना एवं पुष्पांजाली के साथ कार्यक्रम का आरम्भ हुआ। तुलसी भवन के महासचिव प्रसेनजित तिवारी ने सभी प्रतिभागियों, मेहमान और उपस्थित पदाधिकारीगण का स्वागत करते हुये अभिनय प्रशिक्षण कार्यशाला के कुशल संचालन के लिये प्रशिक्षकद्वय हरि मित्तल और शिवकुमार प्रसाद का आभार प्रगट किया। मुख्य प्रशिक्षक हरि मित्तल ने दस दिवसीय कार्यशाला के दौरान अपने अनुभवों को साझा किया और बताया कि सन 1992 में उन्होने तुलसी भवन मे शहर की पहली नाट्य कार्यशाला का संचालन किया था। उसके बाद उन्होने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से सम्पर्क साध कर एक 45 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया था। पिछ्ले दस दिनों मे प्रशिक्षित प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुये 2-2 मिनट के एकल संवाद पर नाट्य प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। यह एक प्रतियोगिता के तहत किया गया जिसमे तीन विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रथम पुरस्कार सन्जू कुमारी ने जीता जबकि द्वितीय और तृतीय पुरस्कार क्रमश: कुमारी जया महानंद और कुमारी अविस्का चंद ने हासिल किया। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र दिए गये। प्रतिभागियों ने इस शिविर के दौरान प्राप्त अपने अनुभवों को दर्शकों के साथ साझा किया और भविष्य मे अभिनय कला से जुड़े रहने का संकल्प लिया। तुलसी भवन के उपाध्यक्ष विमल जालान ने सभी प्रतिभागियों को अपनी तरफ से तोह्फे भेंट किये। दोनों प्रशिक्षकगण को श्री फल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को तुलसी भवन के न्यासी द्वय खजनची लाल मित्तल और अरुण कुमार तिवारी के अतिरिक्त राम नंदन प्रसाद, प्रसन्न वदन मेहता,विमल जालान, और विद्या सागर लाभ ने भी सम्बोधित किया। इस कार्यशाला के संयोजक संजय पाठक स्नेही ने संचालन किया तथा सह-संयोजिका उपासना सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। राष्ट्र गान के साथ शिविर के समापन की घोषणा की गई। उसके बाद मधुर जलपान और सुमधुर स्मृतियों के साथ यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्य के प्रत्येक बार एसोसिएशन में झारखंड बार कौंसिल आपके द्वार कार्यक्रम जारी: राजेश शुक्ल
    Next Article सुरजीत-बिल्ला गुट से चार लोगों ने पर्चा दाखिल किया

    Related Posts

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    June 23, 2026

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.