Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बार कौंसिल ऑफ इंडिया द्वारा गोवा में स्थापित इंडिया इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लीगल के उदघाटन समारोह में राजेश शुक्ल ने भाग लिया
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    बार कौंसिल ऑफ इंडिया द्वारा गोवा में स्थापित इंडिया इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लीगल के उदघाटन समारोह में राजेश शुक्ल ने भाग लिया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बार कौंसिल ऑफ इंडिया द्वारा गोवा में स्थापित इंडिया इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लीगल के उदघाटन समारोह में राजेश शुक्ल ने भाग लिया

    बार कौंसिल ऑफ इंडिया ट्रस्ट द्वारा स्थापित इंडिया इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लीगल एडुकेशन एंड रिसर्च का उदघाटन पिछले दिनों गोवा में कला भवन में सम्पन्न हुआ जिसमें देश के प्रत्येक राज्य के स्टेट बार कौंसिल के चेयरमैन और वाईस चेयरमैन और कुछ प्रमुख सदस्यों को बुलाया गया था। जिसमे झारखंड से झारखंड स्टेट बार कौंसिल के चेयरमैन श्री राजेन्द्र कृष्णा, वाईस चेयरमैन श्री राजेश कुमार शुक्ल और बार कौंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य श्री प्रशांत कुमार सिंह सहित कुछ सदस्यों ने भाग लिया। बार कौंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन श्री मनन कुमार मिश्र ने झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन श्री राजेश कुमार शुक्ल सहित चेयरमैन और अन्य सदस्यों को सम्मानित किया।

    इस अंतरास्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के स्थापना समारोह में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री बी आर गवई, न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत ,गोवा के मुख्यमंत्री श्री प्रमोद सावंत , बार कौंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन श्री मनन कुमार मिश्र सहित सभी बार कौंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य और सभी राज्यों के राज्य बार कौंसिल के चेयरमैन और वाईस चेयरमैन ने भाग लिया।

    श्री शुक्ल ने आज गोवा से वापस जमशेदपुर पहुचने पर कहा कि बार कौंसिल ऑफ इंडिया ट्रस्ट ने देश मे पहला अंतरास्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय गोवा में स्थापित कराकर ऐतिहासिक कार्य किया है इससे अब देश मे विधि के क्षेत्र में अंतरास्ट्रीय स्तर की विधि शिक्षा छात्र ग्रहण कर राष्ट्रीय अंतरास्ट्रीय स्तर और प्रतिभा दिखा सकेंगे। श्री शुक्ल ने इसके लिए बार कौंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन श्री मनन कुमार मिश्र और बार कौंसिल ऑफ इंडिया के सदस्यों की सराहना किया है।

    श्री शुक्ल ने इस अवसर पर गोवा के मुख्यमंत्री श्री प्रमोद सावंत से भी भेंट की और उनका आभार जताया।

    श्री शुक्ल के साथ इस कार्यक्रम में भाग लेने झारखंड स्टेट बार कौंसिल के सदस्य श्री महेश तिवारी, अमर सिंह, बालेश्वर सिंह, ए के चतुर्वेदी, परमेश्वर मंडल, राधेश्याम गोस्वामी, रामसुभग सिंह, संजय विद्रोही, राजकुमार राजू, अनिल कुमार महतो ने भी भाग लिया।

    गोवा के मुख्यमंत्री श्री प्रमोद सावंत के साथ झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल तथा बिहार स्टेट बार कौंसिल के चेयरमैन श्री रमाकांत शर्मा तथा अन्य सदस्य।

    गोवा के मुख्यमंत्री श्री प्रमोद सावंत के साथ झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल तथा बिहार स्टेट बार कौंसिल के चेयरमैन श्री रमाकांत शर्मा तथा अन्य सदस्य।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजानिये मुख्यमंत्री के किस योजना का कार्ड का हुआ वितरण
    Next Article भरत सिंह पहुंचे देवघर पंचायत समिति सदस्य अंगूरी गौड़ के निवास दी जीत की बधाई

    Related Posts

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    August 7, 2026

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    August 7, 2026

    विश्व कप में 28 साल बाद कोई भारतीय अंपायर नहीं, दिग्गजों ने कहा सुधार की जरूरत

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    विश्व कप में 28 साल बाद कोई भारतीय अंपायर नहीं, दिग्गजों ने कहा सुधार की जरूरत

    पर्सनैलिटी राइट्स मामले में तब्बू को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने अपमानजनक और अश्लील कंटेंट हटाने का दिया आदेश

    Gen-Z प्रोटेस्ट पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- उनकी शिकायत जायज, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत

    राज्यसभा में नीरज डांगी को बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान कांग्रेस की राजनीति में बढ़ा कद संगठन में बदले समीकरण

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण अदालतों की रिपोर्टिंग पर रोक नहीं, सुनवाई के ऑडियो वीडियो क्लिप के प्रसारण पर प्रतिबंध

    दूसरी शादी के मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, समन जारी करने से पहले सप्तपदी के सबूत जरूरी नहीं

    केरल हाईकोर्ट ने कहा बाइक चालक की लापरवाही का खामियाजा पीछे बैठे यात्री को नहीं भुगतना होगा

    भारत की बड़ी सफलता, ओडिशा के चांदीपुर से अग्नि-4 मिसाइल का किया सफल परीक्षण, सैन्य शक्ति मजबूत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.