Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टीम इंडिया को झटका: केएल राहुल और कुलदीप यादव चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर, ऋषभ पंत करेंगे कप्तानी
    Breaking News Headlines

    टीम इंडिया को झटका: केएल राहुल और कुलदीप यादव चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर, ऋषभ पंत करेंगे कप्तानी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज शुरू होने से 1 दिन पहले बुधवार को भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा. टीम इंडिया के कप्तान बनाए गए केएल राहुल और चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव चोट के कारण पूरी सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. सीरीज के लिए उप-कप्तान के तौर पर नामित विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को अब कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को उप-कप्तान बनाया गया है.

    बीसीसीआई ने बुधवार शाम एक बयान जारी कर यह जानकारी दी. केएल राहुल को कमर के दाहिने हिस्से में चोट है जबकि कुलदीप यादव नेट्स में बल्लेबाजी करते समय दाहिने हाथ में चोट खा बैठे. इसी के चलते दोनों क्रिकेटरों को सीरीज से बाहर होना पड़ा है. चयन समिति ने विकेटकीपर ऋषभ पंत को कप्तान और हार्दिक पंड्या को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस घरेलू सीरीज के लिए उप-कप्तान बनाया है.
    ऋषभ पंत ने जहां आईपीएल-2022 में दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभाली थी तो वहीं, हार्दिक पंड्या ने अपनी कप्तानी में गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाया. चयन समिति ने केएल राहुल और कुलदीप यादव की जगह किसी खिलाड़ी को बतौर रिप्लेसमेंट शामिल नहीं किया है. दोनों क्रिकेटर अब एनसीए जाएंगे जहां मेडिकल टीम उनकी चोट का आकलन करेगी और इलाज के बारे में फैसला करेगी.

    इस सीरीज को टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के तौर पर देखा जा रहा है. सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार यानी 9 जून से दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. आईपीएल में लगातार खेलने के चलते भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली और पेसर जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है. ऐसे में राहुल का चोटिल होना जरूर टीम के लिए चिंता की बात है.
    भारत के पास दिल्ली में लगातार 13 टी20 जीतकर विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका है. भारत ने लगातार 12 मैच जीते हैं. हालांकि, टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ की इस रिकॉर्ड को बहुत ज्यादा त्वज्जो नहीं दे रहे. उनकी नजर टी20 विश्व कप है और ऐसे में वह नए और अनुभवी खिलाडिय़ों को परखने की कोशिश करेंगे.

    सीरीज के लिए भारत की टी20 इंटरनेशनल टीम- ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई , भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article निर्दयी मां: होमवर्क नहीं किया तो चिलचिलाती धूप में हाथ-पैर बांध छत पर 5 साल की बेटी को फेंका

    Related Posts

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    September 20, 2026

    ममता बनर्जी का राजनीतिक संकट: चुनावी हार, पार्टी में बगावत और कानूनी शिकंजे का विश्लेषण

    September 20, 2026

    सरदार त्रिलोचन सिंह (पम्मी पाजी) को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कर्मवीर सिंह समेत कई दिग्गज

    September 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    ममता बनर्जी का राजनीतिक संकट: चुनावी हार, पार्टी में बगावत और कानूनी शिकंजे का विश्लेषण

    सरदार त्रिलोचन सिंह (पम्मी पाजी) को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कर्मवीर सिंह समेत कई दिग्गज

    आईआईटी बॉम्बे के एक छात्र की मौत: परीक्षा में ChatGPT का इस्तेमाल और फिर होस्टल रूम में मिला शव

    पालघर क्राइम: इंस्टाग्राम पर ‘भौकाल’ दिखाने चला था चोर, पुलिस ने बाइक समेत दबोचा

    नंदीग्राम से निकली सियासी आवाज, क्या राहुल के साथ आएंगी ममता?

    ब्रिटिश संघ के विघटन की ओर? कार्डिफ समझौते ने खड़े किए सवाल

    सारदा विश्वविद्यालय की शोधार्थी आकांक्षा शर्मा ने प्राप्त की डॉक्टरेट डिग्री: इंदिरा गोस्वामी की साहित्यिक कृतियों पर किया व्यापक शोध

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    सोनारी विश्वकर्मा पूजा पंडाल पहुंचे समाजसेवी राजकुमार सिंह, पूजा समिति का बढ़ाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.