Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रकृति संरक्षण का पाठ झारखंड ने दुनिया को सिखाया :मंत्री बन्ना गुप्ता
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    प्रकृति संरक्षण का पाठ झारखंड ने दुनिया को सिखाया :मंत्री बन्ना गुप्ता

    News DeskBy News DeskJune 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रकृति संरक्षण का पाठ झारखंड ने दुनिया को सिखाया :मंत्री बन्ना गुप्ता

    रिनपास में विश्व पर्यावरण दिवस समारोह मनाया गया, इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, रिनपास निदेशक जयंती समेत आला अधिकारियों ने सामूहिक रूप से पौधारोपन कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया.

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने डिमना रोड में हुए अगलगी की घटना का दौरा कर स्थानीय लोगो से मुलाक़ात की, उन्होंने आश्वासन दिया कि डीसी को निर्देश देंगे कि इसको लेकर एक विशेष टीम बनाकर मामले में उचित कार्यवाई करवाते हुए निष्पादन कराएंगे
    बता दें कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस “संपूर्ण ब्रहमांड में केवल पृथ्वी हमारा घर है यही हमारा आज है, यही हमारा कल है.” विषय पर परिचर्चा हुई. रिनपास के ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित कर किया गया.

    इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि विश्व के पर्यावरण के विषय में जब चिंतन करता हूं, तब देखता हूं कि आज भू गर्भ जल बहुत नीचे चला गया है. ग्लेशियर गर्म हो रहा है और जब वक्त ज्यादा खराब हो जाएगा तब कई देश इसमें समा जाएंगे. आज हम सभी लोग अपने आप को मारने का काम कर रहे हैं. हम वैसी 21वीं सदी में नहीं चले जाए जहां मानव जीवन खतरे में पड़ने लगे. ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए दुनिया के लोगों को झारखंड से सीखने की जरूरत है. क्योंकि यह राज्य जल, जंगल और जमीन पर टिका हुआ है.उन्होंने कहा कि झारखंड ने दुनिया को पर्यावरण संरक्षण की सीख दी है.

    कार्यक्रम को अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, CIP निदेशक डॉ वासुदेव दास, सैयद एहतेशाम,रिनपास निदेशक डॉ जयति सिमलेय ने भी सम्बोधित किया.

    इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, स्वास्थ्य मंत्री के आप्त सचिव आशिफ इकराम, CIP निदेशक डॉ वासुदेव दास, RINPAS निदेशक डॉ जयति सिमलये, विशेष अतिथि सैयद एहतेशाम हुसैन काजमी के अलावा बड़ी संख्या में रिनपास के छात्र और कर्मचारी मौजूद रहे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयुवाओं की प्रतिभा और कौशल का राज्य के विकास में होगा बखूबी इस्तेमाल: हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    May 19, 2026

    ओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड

    May 19, 2026

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    May 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    ओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    कौवों से सफाई: स्वीडन का अनोखा प्रयोग और नैतिक सवाल

    भारतीय स्वास्थ्य तंत्र में भ्रष्टाचार: जीवन पर खतरा

    बिहार में रेफरल पर नकेल: स्थानीय अस्पतालों को मजबूत करने पर जोर

    हरि कीर्तन समापन में मारपीट, नाबालिग घायल; पुलिस कार्रवाई पर भड़के लोग

    सुरों, संस्कृति और सामाजिक एकता के संग संपन्न हुआ राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026

    शास्त्रीनगर में पेयजल संकट दूर करने की कवायद तेज, टैंकर और पाइपलाइन कार्य शुरू

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता योगी मिश्रा को कांग्रेस कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.