Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम पांच टी20 की सीरीज के लिए भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचीं
    Breaking News Headlines

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम पांच टी20 की सीरीज के लिए भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचीं

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 9 जून से 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इसके लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम गुरुवार सुबह दिल्ली पहुंच गई. दोनों देशों के बीच सीरीज का पहला टी20 दिल्ली में ही खेला जाना है. आईपीएल में हिस्सा लेने वाले क्विंटन डिकॉक, डेविड मिलर और कगिसो रबाडा पहले से ही भारत में मौजूद हैं और अब इस सीरीज के लिए टीम से जुड़ जाएंगे. भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम ने कई युवा चेहरों को मौका दिया है, इसमें ट्रिस्टियन स्टब्स भी शामिल हैं. स्टब्स आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेले थे. लेकिन, अपनी छाप नहीं छोड़ पाए थे. उन्होंने 2 मैच में 2 रन बनाए थे. ऐसे में अब उनकी नजर भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करने पर होगी.

    टीम इंडिया ने पिछले 12 टी20 जीते हैं. अगर भारत पहले टी20 में दक्षिण अफ्रीका को हरा देता है, तो लगातार सबसे अधिक टी20 मैच जीतने का रिकॉर्ड उसके नाम हो जाएगा. भारत ने घर में पिछली तीनों टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप किया है. शुरुआत टी20 विश्व कप के बाद न्यूजीलैंड को हराने से की थी. इसके बाद वेस्टइंडीज और श्रीलंका का भी टीम इंडिया ने 3 टी20 की सीरीज में सफाया किया था. भारत के अलावा अफगानिस्तान और रोमानिया ने भी लगातार 12 टी20 जीते हैं.
    दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावूमा ने कहा, “इस साल टी20 विश्व कप खेला जाना है. ऐसे में भारत के खिलाफ टी20 सीरीज, विश्व कप की तैयारी शुरू करने के लिहाज से अहम है. हम जीतने की कोशिश करेंगे. हम भारत को सबसे अधिक टी20 मैच जीतने का विश्व रिकॉर्ड बनाने से रोकने की पूरी कोशिश करेंगे.”

    भारत दौरे पर आई दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए अच्छी बात यह है कि उसके कई खिलाड़ी इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं. डेविड मिलर ने तो हाल ही में गुजरात टाइटंस के साथ आईपीएल 2022 का खिताब जीता है. मिलर ने आईपीएल के इस सीजन में 481 रन बनाए थे. ऐसे में अगर अफ्रीकी टीम को टीम इंडिया के विजय रथ को रोकना है तो मिलर अहम फैक्टर साबित हो सकते हैं. वहीं, डिकॉक ने भी आईपीएल 2022 में शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 500 से अधिक रन बनाए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिवालिया होने की कगार पर पाकिस्तान तीन हिस्सों में बंट जाएगा : इमरान खान
    Next Article जॉनी डेप ने जीता मानहानि का मुकदमा, एम्बर हर्ड देंगी 1 करोड़ 50 लाख डॉलर का हर्जाना

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.