Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इराक में भयंकर रेतीला तूफान: 4 हजार से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    इराक में भयंकर रेतीला तूफान: 4 हजार से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बगदाद. इराक में उठे भयंकर रेतीले तूफान से पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस तूफान ने लोगों का सांस लेना मुश्किल कर दिया है. खबरों के मुताबिक अब तक 4 हजार से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. खबरों के मुताबिक अप्रैल के बाद से इराक में उठा यह आठवां रेतीला तूफान है. मई महीने की शुरुआत में आए तूफान में एक शख्स की मौत हो गई थी. उसे रेतीले तूफान की वजह से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. सांस लेने में दिक्कत होने की वजह से तकरीबन 5 हजार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. तूफान की वजह से यहां के हवाई अड्डे, स्कूल और ऑफिस बंद कर दिए गए हैं.रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार को तूफान इतनी तेजी से उठा कि राजधानी बागदाद धूल के बादलों से ढक गया. तूफान का असर इराक के दूसरे शहरों में भी देखा जा रहा है. दक्षिण इराक के शिया बहुल नजफ और उत्तरी कुर्द में भी रेतीले तूफान का असर हुआ. तूफान की वजह से इमारतें, घरों की छतें और कार रेत से ढकी ही नजर आई. तूफान को देखते हुए अधिकारियों ने राजधानी बगदाद सहित देश के 18 प्रांतों में से 7 सरकारी कार्यालयों को बंद करने का आदेश दिया है.
    रेतीले तूफान ने बुजुर्गों और अस्थमा व ह्दय रोग से पीड़ित लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है. लिहाजा, सरकार ने इनके लिए अस्पताल खोले रखने का फैसला किया है. इराक के स्वास्थ्य मंत्रालय के एक प्रवक्ता सैफ अल-बद्र ने जानकारी दी है कि 4 हजार लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. कई लोगों को आईसीयू में रखा गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleममता बनर्जी ने दी टीएमसी नेताओं को चेतावनी, कहा- भ्रष्टाचार से रहें दूर
    Next Article निर्यात पर रोक के फैसले से व्यापारी नाराज, करोड़ों रुपये का गेंहू बंदरगाह पर अटका

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.