Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस में दलित, ओबीसी और अल्पसंख्यकों को मिल सकता है 50 फीसदी आरक्षण? चिंतन शिविर में मांग
    Breaking News Headlines राजनीति

    कांग्रेस में दलित, ओबीसी और अल्पसंख्यकों को मिल सकता है 50 फीसदी आरक्षण? चिंतन शिविर में मांग

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 6, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पांच राज्यों के चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस अब इमेज मेकओवर के लिए बड़ी तैयारी कर रही है। इसकी शुरुआत इसी महीने उदयपुर में होने वाले चिंतन शिविर से हो सकती है। कांग्रेस नेताओं का एक धड़ा इस शिविर में ओबीसी, दलित एवं अल्पसंख्यक वर्गों के लिए पार्टी में 50 फीसदी आरक्षण की मांग कर सकता है। पार्टी को इससे इन वर्गों तक पहुंच बना पाने की उम्मीद है। इसके अलावा नैरेटिव के स्तर पर भी पार्टी को मजबूती मिल सकती है।

    बैठक में OBC, अल्पसंख्यक समेत कई वर्गों के नेता पार्टी में मजबूती के साथ 50 फीसदी आरक्षण की मांग रखने जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक कोई भी नेता इस मांग को लेकर खुलकर सामने नहीं आया है। माना जा रहा है कि आरक्षण को लेकर पार्टी में आंतरिक तनाव हो सकता है। फिलहाल, कांग्रेस में बड़े स्तर पर इस मुद्दे को लेकर चर्चाएं जारी हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक नेता संगठन में 50 फीसदी आरक्षण की तैयारी कर रहे हैं। खास बात है कि 13 से 15 मार्च के बीच होने जा रहे चिंतन शिविर के लिए पार्टी ने 6 समितियां गठित की हैं। इनमें से एक समिति सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण को लेकर भी है, जो इस समूह के मुद्दों पर बात करेगी।
    खबर है कि यह समिति सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले OBC, SC/ST और अल्पसंख्यक के लोगों से भी संपर्क साध रही है। इसके अलावा इस समाज से संबंधित कांग्रेस नेताओं से भी चर्चाएं जारी हैं। सलमान खुर्शीद के नेतृत्व वाली इस समिति में दिग्विजय सिंह, मीरा कुमार, कुमारी शैलजा, तुकी नाबाम, एंटो एंटनी, नारायम राठवा और के राजू शामिल हैं। इसके अलावा एससी-एसटी विभाग के अध्यक्ष राजेश लिलोथिया, कैप्टन अजय यादव और इमरान प्रतापगढ़ी उप समिति के सदस्य हैं।

    एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि 9 मई को विचार विमर्श पूरा होने के बाद इस संबंध में एक मसौदा तैयार किया जाएगा, जिसे अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंपा जाएगा। इस संबंध में सोनिया ने 9 मई को सुबह 11.30 बजे आवास पर बैठक बुलाई है। उसी दिन पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक भी होनी है। खास बात है कि इस अभियान से जुड़े नेताओं का मानना है कि अगर इस प्रस्ताव पर पार्टी में विरोध होता है, तो भी इस मांग को मजबूती के साथ उठाया जाएगा।
    पार्टी के भीतर आरक्षण की मांग को मजबूत करने के लिए आंकड़े भी जुटाए जा रहे हैं। इसके जरिए वे इस बात को साफ करना चाह रहे हैं कि अगर इस बहुसंख्यक समाज (बहुजन समाज) के वोट हासिल करने हैं, तो उन्हें संगठन में उसी तरह जिम्मेदारी देनी होगी। एजेंसी के अनुसार, कभी ब्राह्मणों की पार्टी कही जाने वाली कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव करने जा रही है। हालांकि, यह सवाल अभी भी बना हुआ है कि क्या इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलेगी? और अगर मिल भी गई तो क्या इसे सही तरीके से लागू किया जा सकेगा?

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए चीन में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स स्थगित
    Next Article इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला: मौलिक अधिकार नहीं है मस्जिद में अजान के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल

    Related Posts

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    September 25, 2026

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    September 25, 2026

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    वृद्धाश्रम में मनाया गया NSS का 56वां स्थापना दिवस

    *वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखण्ड इकाई की सितंबर 2026 की मासिक गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न*

    26 सितंबर के राज्यभवन घेराव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

    चतरा में TSPC के तीन दिवसीय बंद का पहले दिन दिखा असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

    नारकोटिक्स विभाग का कर्मी बनकर 31.90 लाख की ठगी, एसआईटी ने पांच आरोपियों को दबोचा

    ड्रोन सर्विलांस से मिली सूचना पर धमधमियां जंगल में CISF की छापेमारी, 50 टन अवैध कोयला जप्त

    *वन विभाग में गड़बड़ी की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.