Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना से मौतों को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी रिपोर्ट पर भारत को ऐतराज, जताई आपत्ति
    Headlines राष्ट्रीय

    कोरोना से मौतों को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी रिपोर्ट पर भारत को ऐतराज, जताई आपत्ति

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaMay 6, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। कोरोना के मामले बढ़ने से जहां एक तरफ लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है, वहीं, दूसरी तरफ कोरोना से मौतों को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी रिपोर्ट पर विवाद खड़ा हो गया है। इसको लेकर बकायदा भारत ने एक आपत्ति दर्ज करवा दी है। जिसमें साफ किया गया है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने भी इसी तरह का संकेत दिया है। उन्होंने इसको लेकर तीन बड़े कारण बताए गाय हैं। उनके मुताबिक भारत में जन्म-मृत्यु के आंकड़े दर्ज करने का व्यवस्थित तरीका है, जिसमें कोविड के अलावा हर तरह की मौत के आंकड़े दर्ज होते हैं, जबकि इस आंकड़े का इस्तेमाल ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने नहीं किया है। उन्होंने दूसरा कारण बताते हुए कहा है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन
    ने जो आंकड़े जमा किये हैं, जो विश्वसनीय नहीं हैं, वो कहीं से भी उठा लिये गये हैं, यानि अपुष्ट स्रोतों से भी। मीडिया रिपोर्ट्स से या किसी और स्रोत से, जो अवैज्ञानिक तरीके से जमा किये गये। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वहां से आंकड़े ले लिये, जिन पर भरोसा नहीं किया जा सकता।
    इसके अलावा डॉक्टर गुलेरिया ने कोरोना मौत के बाद परिवारों को दिए मुआवजे का मुद्दा भी उठाया है। उनका मानना है कि अगर, इतने लोगों की मौत हुई होती तो उनके परिवार सरकार से आर्थिक सहायता जरूर मांगते। उनका कहना है कि भारत ने कोविड से जान गंवाने वालों के परिवारों को सरकार ने मुआवजे का प्रावधान किया है। अगर, इतनी मौतें हुई होतीं तो वो रिकॉर्ड होता। जान गंवाने वाले परिवार के लोग मुआवजे के लिए आगे आते, इसलिए इस पर भरोसा नहीं किया जा सकता। बता दें कि इससे पहले नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने भी विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों को सही नहीं माना था। उन्होंने कहा था कि जब पहले से ही भारत के पास कोरोना से हुईं मौतों का आंकड़ा मौजूद है, ऐसी स्थिति में उस मॉडल को तवज्जो नहीं दी जा सकती, जहां पर सिर्फ अनुमान के मुताबिक आंकड़े जारी किए गए हों। कोरोना के मामले बढ़ने से जहां एक तरफ लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है, वहीं, दूसरी तरफ कोरोना से मौतों को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी रिपोर्ट पर विवाद खड़ा हो गया है। इसको लेकर बकायदा भारत ने एक आपत्ति दर्ज करवा दी है। जिसमें साफ किया गया है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने भी इसी तरह का संकेत दिया है। उन्होंने इसको लेकर तीन बड़े कारण बताए गाय हैं। उनके मुताबिक भारत में जन्म-मृत्यु के आंकड़े दर्ज करने का व्यवस्थित तरीका है, जिसमें कोविड के अलावा हर तरह की मौत के आंकड़े दर्ज होते हैं, जबकि इस आंकड़े का इस्तेमाल ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने नहीं किया है। उन्होंने दूसरा कारण बताते हुए कहा है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जो आंकड़े जमा किये हैं, जो विश्वसनीय नहीं हैं, वो कहीं से भी उठा लिये गये हैं, यानि अपुष्ट स्रोतों से भी। मीडिया रिपोर्ट्स से या किसी और स्रोत से, जो अवैज्ञानिक तरीके से जमा किये गये। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वहां से आंकड़े ले लिये, जिन पर भरोसा नहीं किया जा सकता। इसके अलावा डॉक्टर गुलेरिया ने कोरोना मौत के बाद परिवारों को दिए मुआवजे का मुद्दा भी उठाया है। उनका मानना है कि अगर, इतने लोगों की मौत हुई होती तो उनके परिवार सरकार से आर्थिक सहायता जरूर मांगते। उनका कहना है कि भारत ने कोविड से जान गंवाने वालों के परिवारों को सरकार ने मुआवजे का प्रावधान किया है। अगर, इतनी मौतें हुई होतीं तो वो रिकॉर्ड होता। जान गंवाने वाले परिवार के लोग मुआवजे के लिए आगे आते, इसलिए इस पर भरोसा नहीं किया जा सकता। बता दें कि इससे पहले नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने भी विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों को सही नहीं माना था। उन्होंने कहा था कि जब पहले से ही भारत के पास कोरोना से हुईं मौतों का आंकड़ा मौजूद है, ऐसी स्थिति में उस मॉडल को तवज्जो नहीं दी जा सकती, जहां पर सिर्फ अनुमान के मुताबिक आंकड़े जारी किए गए हों।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुलविंदर गुरु गोविंद सिंह गर्ल्स स्कूल के सचिव बनाए गए
    Next Article शानदार व ऐतिहासिक रहा “मीडिया महाकुंभ 2022” का आगाज अवलोकन कार्यक्रम

    Related Posts

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    June 22, 2026

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    June 22, 2026

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.