Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत के सेवा क्षेत्र निर्यात ने वित्त वर्ष 2021-22 में 254.4 बिलियन डॉलर का एक नया कीर्तिमान किया स्थापित
    Headlines कारोबार राष्ट्रीय

    भारत के सेवा क्षेत्र निर्यात ने वित्त वर्ष 2021-22 में 254.4 बिलियन डॉलर का एक नया कीर्तिमान किया स्थापित

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaMay 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। भारत के सेवा क्षेत्र निर्यात ने वित्त वर्ष 2021-22 में 254.4 बिलियन डॉलर का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वित्त वर्ष 2021-22 में अर्जित नए रिकॉर्ड ने वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान अर्जित 213.2 बिलियन डॉलर के पिछले कीर्तिमान को ध्वस्त किया है। इसके अतिरिक्त, सेवा क्षेत्र निर्यात ने मार्च 2022 के दौरान 26.9 बिलियन डॉलर की सर्वकालिक मासिक ऊंचाई को छुआ है। अप्रैल-दिसंबर 2021 ( नवीनतम उपलब्ध ) के दौरान सेवा क्षेत्र निर्यात में अन्य व्यवसाय सेवाओं तथा परिवहन के अतिरिक्त दूरसंचार, कंप्यूटर तथा सूचना सेवाएं योगदान देने में शीर्ष स्थान पर रहीं हैं। कंपोनेंट वार सेवा व्यापार का विवरण नीचे की सारिणी में दिया गया है। भारत का समग्र निर्यात ( अर्थात सेवा एवं वस्तु क्षेत्र ) वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान 676.2 बिलियन डॉलर की ऊंचाई तक पहुंच गया क्योंकि सेवा एवं वस्तु क्षेत्र दोनों ने ही वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान उच्च निर्यात रिकॉर्ड दर्ज किया। भारत का समग्र निर्यात वित्त वर्ष 2019-20 तथा वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान क्रमशः 526.6 बिलियन डॉलर तथा 497.9 बिलियन डॉलर रहा था।
    भारत के वस्तु व्यापार ने वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान 400 बिलियन डॉलर से अधिक की ऐतिहासिक ऊंचाई दर्ज कराई थी तथा यह 421.8 बिलियन डॉलर रहा था जोकि वित्त वर्ष 2020-21 तथा वित्त वर्ष 2019-20 की तुलना में क्रमशः 44.6 प्रतिशत तथा 34.6 प्रतिशत की शानदार वृद्धि इंगित करती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर के सांबा में सीमा सुरक्षा बल को पाकिस्तानी सुरंग के बारे में चला पता, अंतरराष्ट्रीय सीमा से सिर्फ 150 मीटर की है दूरी पर
    Next Article वेटर से बीडीओ तक का सफर, युवक के जज्बे को सलाम

    Related Posts

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    June 22, 2026

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    June 22, 2026

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    जदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.