Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आज उत्तराखंड पहुंचेंगे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, की गईं हैं स्वागत की भव्य तैयारियां
    Breaking News Headlines

    आज उत्तराखंड पहुंचेंगे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, की गईं हैं स्वागत की भव्य तैयारियां

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaMay 3, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उत्तराखंड। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज  उत्तराखंड अपनी मां से मिलने जा रहे हैं। योगी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, कैबिनेट मंत्रियों और प्रशासनिक अमले के साथ आज दोपहर 3 बजे यहां पहुंचेंगे। सबसे पहले अपने गुरु महंत अवैद्यनाथ की मूर्ति का अनावरण करेंगे, फिर मंच पर उनका स्वागत होगा। आखिर में वो लोगों को संबोधित करेंगे। उत्तराखंड के यमकेश्वर में उनका हेलीकाप्टर लैंड होगा। विथ्याणी गांव के महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में उनके स्वागत की भव्य तैयारियां चल रही हैं। उत्तराखंड के मंत्रियों से लेकर अधिकारी तक कार्यक्रम को बड़ा बनाने के लिए दिन-रात एक करके काम करते रहे हैं। 2 बुलडोजर और 50 लोगों की टीम मंच बना दिया गया है। सीएम के कार्यक्रम में 2500 लोगों के लिए खाने का इंतजाम किया गया है। योगी 28 साल बाद अपने गांव में रात बिताएंगे। जब से योगी के उत्तराखंड आने की डेट फिक्स हुई है, तब से उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री, डीएम, एसडीएम और तमाम अफसर एक्टिव हो चुके थे। कार्यक्रम स्थल और योगी के गांव में लगातार उनका आना-जाना लगा हुआ। योगी आएंगे तो उनके साथ एक बड़ा प्रशासनिक अमला भी होगा। उनके रुकने की व्यवस्था पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज संभाल रहे हैं। योगी के गांव से 50 किलोमीटर के दायरे में सिर्फ 2 छोटे होटल हैं। इन दोनों होटलों को पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के पर क्षेत्रीय डीएम ने बुक कर लिया है। होटल मालिक पवन नेगी ने बताया कि उनको किसी अन्य व्यक्ति को बुकिंग ना देने का सख्त आदेश दिया गया है। योगी जिस कॉलेज में आ रहे हैं। योगी के बड़े भाई मानवेंद्र और उनके सबसे छोटे भाई महेंद्र प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं। कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया, “साल 1998 में ये महाविद्यालय योगी के निर्देशन में ही बना था। इससे पहले यहां के हजारों बच्चों को पढ़ाई करने ऋषिकेश और हरिद्वार जाना पड़ता था।”प्रिंसिपल ने आगे कहा, “साल 2005 में उत्तराखंड सरकार ने इसे राजकीय महाविद्यालय का दर्जा दे दिया है। कॉलेज परिसर में बने महंत अवैद्यनाथ का मंदिर भी योगी के निर्देशन में ही बना है। उनके यहां आने को लेकर उनके भाइयों समेत पूरा कॉलेज परिवार उत्साहित है।”योगी के कार्यक्रम वाली जगह से योगी के गांव पंचूर की दूरी केवल ढाई किलोमीटर की है। कॉलेज में मूर्ति अनावरण का कार्यक्रम संपन्न होने होने के बाद शाम 5 बजे योगी अपनी मां और परिवार से मिलने अपने घर जायेंगे। शाम को वह अपने घर जाकर वहां रात्रि विश्राम कर सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकंस्टिट्युशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित हुआ झारखंड ग्लोबल कन्वेंशन का गरिमापूर्ण आयोजन
    Next Article भारत में 18 लाख से ज्यादा वाट्सएप अकाउंट्स पर लगा बैन, यह है कारण

    Related Posts

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    August 7, 2026

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    August 7, 2026

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    डिवाइडर से टकराया टेंपो, छह महिला यात्री घायल

    तारकेश्वर धाम के लिए चाकुलिया के पानिबांका गाँव के शिव भक्तों की टोली रवाना

    केडो होते हुए खुखड़ाडीह तक एक किलोमीटर सड़क हुई जर्जर, बनी जानलेवा ,सुधि लेने वाला कोई नहीं, विधायक मंगल कालिंदी से ग्रामीणों ने उठाई सड़क निर्माण की मांग

    हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, PESB की प्रक्रिया पर शिकायत

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत दर्ज

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत

    डीके फाउंडेशन ऑफ फ्रीडम एंड जस्टिस ने जमीनी स्तर पर कार्य का ऐलान किया, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सम्मान अभियान शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.