Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » क्रूड का दाम 110 डॉलर के ऊपर रहा तो इसका बोझ आम लोगों को भी सहना होगा- मुख्य आर्थिक सलाहकार
    Breaking News Business Headlines

    क्रूड का दाम 110 डॉलर के ऊपर रहा तो इसका बोझ आम लोगों को भी सहना होगा- मुख्य आर्थिक सलाहकार

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 10 रुपये से ज्‍यादा की बढ़ोतरी के बाद कंपनियों ने अपने हाथ फिलहाल रोक लिए हैं. उपभोक्‍ताओं को मिली इस राहत के बीच मुख्‍य आर्थिक सलाहकार के बयान ने चिंताएं फिर बढ़ा दी हैं.

    CEA वी अनंत नागेश्‍वरन ने कहा कि अगर ग्‍लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम 110 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर जाते हैं तो इसका बोझ सरकार, तेल विपणन कंपनियों और उपभोक्‍ताओं को मिलकर उठाना होगा. अभी घरेलू बाजार में तेल की कीमतें इसलिए ज्‍यादा हैं क्‍योंकि विभिन्‍न कारणों से ग्‍लोबल मार्केट में सप्‍लाई पर असर पड़ा है और कंपनियां भी बाहर से महंगा तेल मंगा रही हैं. नागेश्‍वरन ने कहा कि ग्‍लोबल सप्‍लाई पर संकट की वजह से ये स्थितियां पैदा हुई हैं और इस महंगाई को झेलना किसी एक के बस की बात नहीं है. इसीलिए मैं कहा रहा हूं कि अगर क्रूड के दाम 110 डॉलर के ऊपर बने रहे तो इसका बोझ सरकार के साथ तेल कंपनियों और आम लोगों को भी सहना होगा. सरकार भी अपनी तरफ से राहत देने की पूरी कोशिश करेगी और जिसमें टैक्‍स कटौती जैसे कदम भी शामिल हैं.
    मुख्‍य आर्थिक सलाहकार ने कहा कि पेट्रोल-डीजल पर सरकार की ओर से लिया जाने वाला टैक्‍स दूसरी राहत योजनाओं में इस्‍तेमाल हो रहा है. सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण योजना का दायरा बढ़ाया है, ताकि देश के गरीबों-मजदूरों को मुफ्त राशन की सुविधा कुछ और समय तक दी जा सके. बावजूद इसके पिछले साल नवंबर में पेट्रोल-डीजल पर उत्‍पाद शुल्‍क 10 रुपये तक घटा दिया था, जिससे सभी उपभोक्‍ताओं को सीधी राहत मिली. क्‍या दोबारा उत्‍पाद शुल्‍क कटौती से सरकार के राजस्‍व पर असर पड़ेगा, इस सवाल पर उन्‍होंने का कि यह कटौती की मात्रा पर निर्भर करता है. सीईए ने रिजर्व बैंक की ओर से लगातार 11वीं बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करने के फैसले पर तो कुछ नहीं कहा लेकिन अमेरिकी फेड रिजर्व के ब्‍याज दरें बढ़ाने के संकेतों पर चिंता जताई. उन्‍होंने कहा कि फेड रिजर्व का यह बयान चौंकाने वाला है कि आने वाले समय में ब्‍याज दरों में लगातार बढ़ोतरी की जाएगी.
    फेड की मानें तो वह 2023 के अंत तक 2.75 फीसदी ब्‍याज बढ़ा सकता है. पहली तिमाही खत्‍म होने तक फेड रिजर्व की दो मीटिंग हो जाएगी. अगर फेड ने मई और जून की बैठक में ब्‍याज दरें बढ़ाई तो इसका असर दुनियाभर की अर्थव्‍यवस्‍थाओं पर दिखेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबोरिस जॉनसन और उनकी पत्नी ने जुर्माना भरा और माफी भी मांगी
    Next Article देश में महंगाई 17 महीने की ऊंचाई पर पहुंची, मार्च में रिटेल महंगाई दर 6.95% रही, घरों का बिगड़ा बजट

    Related Posts

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों के पुनर्वास के लिए सक्रिय हुईं पूर्णिमा साहू, जल्द होगा दुकान आवंटन

    June 22, 2026

    मेयर सुधा गुप्ता ने किया स्थल निरीक्षण, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 : 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, पहले चरण में नहीं मांगे जाएंगे दस्तावेज

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों के पुनर्वास के लिए सक्रिय हुईं पूर्णिमा साहू, जल्द होगा दुकान आवंटन

    मेयर सुधा गुप्ता ने किया स्थल निरीक्षण, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 : 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, पहले चरण में नहीं मांगे जाएंगे दस्तावेज

    ब्रह्मर्षि विकास मंच का हुआ विस्तार, युवाओं को मिली संगठन की जिम्मेदारी

    मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर

    सलिल कुमार नाग बने यूसिल के नए तकनीकी निदेशक यूसिल में उत्पादन बढ़ाना ओर भ्रष्टाचार मुक्त करना बड़ी चुनौती

    18 महीने से 262 मजदूरों का 25 दिन का बकाया का नहीं हुआ भुगतान। मजदूर करेंगे मुख्यमंत्री से शिकायत

    यूसिल में 35 लाख की लागत से बनी गेट अधूरा घायल हो रहे हे लोग

    गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स में बॉयलर ब्लास्ट के विरोध में ग्रामीणों व कामगारों का धरना

    कपाली मेडिकल दुकान रंगदारी,गोलीबारी कांड के फरार मुख्य आरोपी साकिर साह गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.